जगदूत न्यूज जहानाबाद नेटवर्क
उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुरंगापुर के परिसर में किया गया। पौधरोपण कार्यक्रम की शुरुआत गायत्री मंत्र एवं महामृत्युंजय मंत्र के सस्वर उच्चारण एवं पौधों का पूजन कर किया गया। इस पावन अवसर पर उपस्थित विद्यालय के प्रधानाध्यापक नवीन कुमार ने कहा कि यदि भविष्य को सुरक्षित रखना है तो वर्तमान को सुधारना होगा। क्योंकि वर्तमान ही भविष्य की रूप रेखा तय करती है। इस वर्ष की गर्मी और उच्च तापमान ने सबको एहसास दिला दिया और चेतावनी भी दिया कि अभी भी वक्त है पर्यावरण को सुरक्षित रखने का। वृक्ष लगाओ जीवन बचाओ,नहीं तो अब कोई विकल्प नहीं है। आने वाले समय में उच्च तापमान को नियंत्रित करने का एक मात्र उपाय वृक्ष लगाना ही है।।पर्यावरण को संतुलित अधिक से अधिक पौधा लगाकर ही किया जा सकता है। पृथ्वी के बढ़ते तापमान को पेड़ लगाकर ही कम किया जा सकता है। इसके अलावा कोई और रास्ता ही नहीं है।इस प्रदूषण को रोकने का सबसे सरल और सस्ता उपाय अधिक से अधिक संख्या में पौधा लगाकर उसकी देखभाल करना है।वृक्षारोपण समय की मांग है,युग धर्म है।विद्यालय के शिक्षक गोपाल पाण्डेय ने कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति का नैतिक कर्तव्य बनता है कि कम से कम प्रत्येक वर्ष 10 पौधा लगाकर उसकी देखभाल करें और पर्यावरण को संतुलित बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभायें। हमारे वेदों ने भी वृक्ष का गुणगान किया है। एक वृक्ष,दस पुत्र समान।वर्तमान समय में पौधरोपण से बड़ी कोई समाज सेवा नहीं है।हम सभी का यह उत्तरदायित्व है कि हम आने वाली पीढ़ी के लिए स्वच्छ और स्वस्थ पर्यावरण का निर्माण कर सकें। आज पचास पौधों का रोपण किया गया।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में विभूति कुमार सिन्हा सहायक कमांडेंट सीआरपीएफ, युवा प्रकोष्ठ के कौशल कुमार,सुमंत शर्मा,रंगनाथ शर्मा, विनोद कुमार एवं विद्यालय के शिक्षक राजीव कुमार,विजेन्द्र कुमार,पुरुषोत्तम कुमार,हेमंत कुमार,बलवंत कुमार,संजय कुमार, राकेश रंजन,राकेश कुमार अकेला,रंजू कुमारी,शिवरती देवी,भुन्ना देवी एवंविद्यालय के सभी छात्र एवं छात्राएं भी उपस्थित थे।


