41.7 C
Khagaria
Sunday, April 19, 2026

BJP और कांग्रेस के उम्‍मीदवारों पर सस्‍पेंस जारी, राजसमंद से BJP से टिकिट के प्रबल दावेदार माने जा रहे है डॉ. आशु सिंह लाछड़ी

जगदूत न्यूज जयपुर से जे पी शर्मा कि रिपोर्ट जयपुर: टिकटों की घोषणा के इंतजार के बीच प्रदेश की राजनीति में मारवाड़ इलाका चर्चा के केंद्र में है। मारवाड़ से पार्टी छोड़ चुके पुराने विधायकों और कांग्रेस के कद्दावर नेताओं को भाजपा अपने पाले में लाने का पूरा प्रयास कर रही है। इसे लेकर कवायद शुरू हो चुकी है।इसी को लेकर सीएम भजनलाल शर्मा लगातार बड़े नेताओं से मुलाकात कर रहे।इसी कड़ी में राजसमंद में पहले काफी नाम सामने आ रहे थे अब सब से बड़ा नाम डॉ.आशु सिंह लाछड़ी का एक दम सामने आने लगा है ।सूत्रों के मुताबिक राजसमंद लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के सबसे मजबूत दावेदारों में से एक डॉ. आशु सिंह लाछड़ी को भाजपा की और टिकट दिया जा सकता है।वहीं, करणवीर सिंह राठौड और भवानी सिंह कालवी और ने भी समर्थन के लिए अपनी बाते रखी हैं।तहलका.न्यूज़ के अनुसार डॉ. आशु सिंह लाछड़ी की दावेदारी ज्यादा मजबूत मानी जा रही है। उसका कारण उनका इसी क्षेत्र से होना साथ ही साथ पार्टी में उनकी बढ़ती सक्रियता के भी कई मायने हैं।हालांकि इस बार संभावना जताई जा रही है कि बीजेपी सेना के जवान को ही चुनाव मैदान में उतारेगी। ऐसे में डॉ आशु सिंह लाछड़ी का नाम आगे उभरता नजर आ रहा है।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें