जगदूत न्यूज़ बेगुसराय ब्यूरो मोहम्मद नबी आलम कि रिपोर्ट
बेगूसराय SBSS महाविद्यालय में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। मनोविज्ञान विभाग की अध्यक्ष प्रो दामिनी सिंह एवं महाविद्यालय कर्मी सुधीर कुमार, शंभु महतो के सेवानिवृत्ति के उपरांत विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रोफेसर श्यामनंदन प्रसाद सिंह ने कहा दामिनी जी और मैं छात्र जीवन से सहपाठी रहे हैं । सेवानिवृत्ति कर्तव्य निर्वहन का दूसरा हिस्सा है। मैं कामना करता हूँ कि सभी लोग जो आज सेवा निवृत्त हो रहे हैं स्वस्थ रहें प्रसन्न रहें। वहीं इस अवसर पर श्री अशोक कुंवर ने कहा कि आना और जाना प्रकृति का नियम है। लोगों की स्मृतियां और संबंध शाश्वत हैं। शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रो अशोक कुमार ने कहा कि यह विदाई की वेला है। मैं दामिनी मैम, शंभु जी और सुधीर जी को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूँ। सेवा निवृत्त हो रहीं प्रोफेसर दामिनी सिंह ने कहा कि मैं खुशी और गम दोनों से एकसाथ दोचार हो रही हूँ। मैने संस्था को अपने जीवन के महत्वपूर्ण वर्ष दिए। मैंने योगदान किया था तब मैं सबसे छोटी थी आज मैं सबसे वरिष्ठ हो कर जा रही हूँ। यह जीवन का महत्वपूर्ण घटनाक्रम है। विदा हो रहे कर्मी सुधीर जी ने कहा कि मुझे इस संस्था ने बहुत कुछ दिया है। मैं संस्था का ऋणी रहूँगा। सेवानिवृत्त कर्मी शंभु जी ने कहा मैं सभी लोगों के प्रति आभारी हूँ मुझे बहुत प्यार और सम्मान मिला। अध्यक्षीय वक्तव्य देते हुए कहा प्रधानाचार्य प्रो. अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि विदाई समारोह भावुकता भरा क्षण है। मुझे शैक्षणिक, गैर शैक्षणिक कार्यों में दामिनी मैडम का सहयोग मिलता रहा उसके लिए मै उन्हें धन्यवाद ज्ञापित करता हूँ।सुधीर जी और शंभु जी का भी यथा संभव सहयोग मिलता रहा है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि सभी सहयोगी स्वस्थ रहें प्रसन्न रहें। इसके अलावा डॉ रुचि जैन, डॉ आसिफ अली डॉ मुकेश कुमार, पूर्व कर्मी मुरारी जी ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन करते हुए प्रो नीलेश कुमार ने दामिनी मैडम सहित सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर डॉ अरमान आनंद, डॉ मोहम्मद परवेज, डॉ अमित कुमार गुंजन, डॉ विवेक कुमार, डॉ संजय भगत, डॉ राजकुमार सिंह, मोहम्मद अताउल्लाह, डॉ धनंजय कुमार, डॉ विवेक शर्मा, डॉ महालक्ष्मी, डॉ पूजा कुमारी, शिक्षकेत्तर कर्मियों में धीरज कुमार, गौरव कुमार, रंजन कुमार, रामसेवक आदि उपस्थित रहे।


