27.9 C
Khagaria
Friday, May 1, 2026

प्रेम से वढ़कर कोई चीज नही है, असंगदेव जी

  • सुखद सतसंग में हजारों श्रद्धालुओं का भीड़ पहुंचे

मानसी : जिले के मानसी प्रखंड के राजाजान गाँव कबीर मठ के समीप चल रहे दो दिवसीय सुखद सतसंग के अंतिम समापन के दौरान राष्ट्रीय संत श्री श्री असंगदेव जी ने भक्त श्रद्धालुओं को अपने प्रवचन के दौरान कहा की मनुष्य में दो क्षमता मौजूद हैं । किसी चीज को ग्रहण करने की ओर दुसरे किसी भी चीज़ को त्याग करने की। उन्होंने कहा प्रेम से वढ़कर कोई चीज नही है। असंगदेव जी ने कहा की ईश्वर की नित्य भजन कीर्तन भी मनुष्य को करना चाहिए।

राष्ट्रीय संत श्री श्री असंगदेव जी ने कहा लोग सुख शांति दुसरे के थैले में खोजता है। जहाँ उसको प्राप्त नहीं होता है। सतसंग शुरू होने से पहले भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रवक्ता डा०, बीस सुत्री सदस्य राजाराम सिंह, गोपाल चौधरी ने आर्शीवाद प्राप्त किया। वहीं डा० सलील कुमार के द्वारा अंगवस्त्र देकर भी सम्मानित किया। जबकि गंगा सफाई अभियान में अपनी सहभागिता निभानी वाली गिरजा देवी को आयोजक द्वारा अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर आयोजक सचिव सिकन्दर आजाद वक्त, सरपंच मनोज कुमार, उपमुखिया राकेश कुमार सिट्टु, सुनील कुमार उर्फ बबलू सिंह, सुशांत कुमार, इन्द्रेव यादव, बकतौर यादव मोहन यादव, छंगुरी तांती सहित आदि उपस्थित थे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें