जगदूत न्यूज वलसाड -गुजरात से टंकप्रसाद दाहाल की रिपोर्ट
स्वच्छता ही सेवा’ कार्यक्रम के तहत केंद्र एंव राज्य सरकार द्वारा संचालित अभियान के तहत दिनांक 30 सितम्बर सोमवार को गुजरात राज्यके वलसाड जिले की सरीगाम अन्तर्गत की आरती ड्रग्स कंपनी की मेनेजर श्री संदीप कोठारी जी अध्यक्षता में कंपनी के अन्दर -बाहार एवं अन्य स्थानों पर सफाई की गई जिसमें आरती के कामदारों ने भी बढ़-चढ़ हिस्सा लिया।भारत सरकार के स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत भारत स्वच्छता दिवस मनाने के उदेश्य से 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले देशभर मे विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में राज्य सरकार की द्वारा स्वच्छ भारत दिवस के स्वच्छता सेवा की तहत मनाने के गुजरात राज्य स्थित मे गुजरात प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सरीगाम की मार्गदर्शन मे 30 सितम्बर 2024 सोमवार को अपरान्ह 03:00 बजे तक आरती ड्रग्स कंपनी की मेनेजर श्री संदीप कोठारी, मेनेजर श्री विजयकुमार नायर,चिराग ओझा एंव हर्षदभाई धोड़ी जी की विशेष पहलमे कंपनी के सभी कर्मचारियों ने चलाया सफाई अभियान। इसके तहत कंपनी के अन्दर -बाहार एवं अन्य स्थानों पर सफाई की गई जिसमें आरती के कामदारों ने भी बढ़-चढ़ हिस्सा लिया। इस अवसर पर मेनेजर श्री संदीप कोठारी जी ने कहा कि ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत 17 सितम्बर से प्रतिदिन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जो 2 अक्टूबर तक चलेगा। उन्होंने कंपनी के सम्पूर्ण जगहको साफ-सुथरा रखने की आवश्यकता पर भी जोड दिया।इस अभियान में जगह-जगह सामाजिक सेवा संस्थाएं साफ सफाई के लिए लोगों को जागरुक कर रही हैं।देश को साफ सुथरा रखने ओर सफाई के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाया वो है स्वच्छ भारत अभियान यह एक महत्वपूर्ण कदम है ,यह कोशिश है हमारे देश के नागरिकों मे साफ सफाई को लेकर नजरिया बदलने की. सभी को स्वच्छता पसंद है लेकिन दुर्भाग्य वश हम इसकी जवाबदारी व्यवस्था पर टाल देते हैं. यह दोहरापन की साफ सफाई की उम्मीद तो सबसे है पर हम खुद सबसे बड़े, गंदगी फैलाने के, ब्रांड एंबेसडर हैं-लेकिन इन सब को भी अपना नजरिया बदलना होगा और बेहतर काम, करना होगा.। साफ-सफाई एक अच्छी आदत है, स्वच्छ पर्यावरण और आदर्श जीवन शैली के लिये हर एक को यह आदत बनानी चाहिये। “स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मानसिकता का विकास होता है” इसी के मद्देनजर देश में स्वच्छता की महती आवश्यकता को देखते हुए हमारे प्रधानमंत्री ने स्वच्छता अभियान शुरु किया। हमें ये समझना चाहिये कि ये केवल हमारे प्रधानमंत्री का कार्य नहीं है, बल्कि कंपनी मे काम करने वाले और समाज में रहने वाले हर इंसान की जिम्मेदारी है। हम सब के स्वस्थ जीवन के लिये इस अभियान में हमें कंधे से कन्धा मिलकर भाग लेना चाहिये। इसकी शुरुआत घरोंसें, कंपनीनों सें,स्कूलों-कालेजों सें,समुदायों एंव बिभिन्न संस्थानों से हो जिससे कि देश में व्यापक स्तर पर स्वच्छ भारत क्रांति हो। हमें खुद को, घर, अपने आसपास, समाज, समुदाय, शहर, उद्यान और पर्यावरण आदि को रोज स्वच्छ रखने की जरुरत है।


