जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया अलौली एनडीए समर्थित लोक जन शक्ति पार्टी (रामविलास) के उम्मीदवार राजेश वर्मा ने एनडीए के सैकड़ों पदाधिकारियों के साथ बुधवार को खगड़िया से चातर ,अलौली, मेघौना, बेलाही, सनोखर, ठठेरवा,जगमोहरा,सुखासन, सोहमा, वरदौनी, पुसहो, तेलनी एवं बिथान में जन आशीर्वाद यात्रा कार्यक्रम के तहत सघन जनसंपर्क कर लोगों से अपने पक्ष में मतदान करने को लेकर आशीर्वाद लिया।जगह जगह लोगों के द्वारा उनका जोशपूर्ण स्वागत किया गया।राजेश वर्मा ने जन आशीर्वाद यात्रा कार्यक्रम के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आपलोगों के द्वारा जो प्यार भरा समर्थन,सम्मान व आशीर्वाद मिल रहा है उसका हम सदैव ऋणी रहेंगे।हम वैसे लोगों में से नहीं हैं जो जीत कर जाते हैं तो फिर कभी दर्शन नहीं देते।हम विश्वास दिलाते हैं कि आपलोगों के आशीर्वाद और समर्थन से सांसद होते हैं तो हम हर दुख सुख के समय आपलोगों के साथ खड़े रहेंगे।कभी भी शिकायत करने का अवसर नहीं मिलेगा।उन्होंने अपने को यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी,लोकप्रिय मुख्यमंत्री विकास पुरूष नीतीश कुमार,चिराग पासवान,पशुपति कुमार पारस,जीतन राम मांझी, उपेन्द्र कुशवाहा, सम्राट चौधरी,नित्यानंद राय ,मदन सहनी के सिपाही और जनताओं का सच्चा सेवक बताया।कहा इस चुनाव को चुनौती के रूप में लेना होगा ।तभी भ्रष्टाचार में आकण्ठ डूबे नेतृत्व को परास्त होगा और सशक्त एवं विकसित भारत के निर्माण के लिए एनडीए अबकी बार चार सौ के पार का सपना पुरा कर सकते हैं।


