28.2 C
Khagaria
Saturday, April 18, 2026

जिले बाह न मालिकों, वाहन एसोसिएशन के अध्यक्ष, ट्रक एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं विद्यालय के प्रबंधक के साथ निर्वाचन कार्य में वाहनों की आपूर्ति हेतु आवश्यकता निर्देश

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने वाहनों कितनी आवश्यकता होगी, इसका आकलन कर बताया गया। साथ ही निर्वाचन कार्य में वाहनों की आपूर्ति हेतु जिला प्रशासन को सहायता करने के लिए सहयोग मांगा गया।बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि जहानाबाद जिला को वाहनों की आपूर्ति हेतु गया जिला से टैग किया गया है, चुकी गया जिला में निर्वाचन प्रथम चरण में है तथा जहानाबाद जिला में सातवां चरण में निर्वाचन है, इस लिए गया जिला में वाहन की समस्या होती है तो उस समय जहानाबाद जिला प्रशासन को मांग पत्र उपलब्ध होने पर निर्वाचन कार्य हेतु वाहन उपलब्ध कराना होगा, ताकि निर्वाचन आसानी से निकल सकें। बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने वाहन मालिक से उनकी समस्या की जानकारी प्राप्त किया गया। उन्होंने बताया कि अधिग्रहित वाहन की किराया राशि ससमय भुगतान कर दिया जाए। साथ ही पेट्रोल पंप के मालिकों द्वारा भी वाहन के ईंधन की राशि ससमय भुगतान कराने का अनुरोध किया गया। साथ ही सभी वाहन मालिक एवं एसोसिएशन द्वारा आश्वासन दिया गया कि हम सभी निर्वाचन कार्य में बढ़ चढ़ कर सहायता करेंगे, ताकि निर्वाचन शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हो जाए।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें