*बिहार किसान मंच के प्रदेश अध्यक्ष श्री धीरेंद्र सिंह टुडू ने कहा, कृषि मुनाफे और रोजगार का क्षेत्र बने*
जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया अगस्त 2025 किसान बने कृषि उद्यमी इस अनोखे पहल् के लिए किसान नेता धीरेंद्र सिंह टुडू ने किसानो को जागृत करना शुरू कर दिया है l
किसानो की महत्व पूर्ण बैठक बिहार किसान मंच के बेनर तले शहर के विवाह भवन में आयोजित किया गया जिसको संबिधित करते हुए बिहार किसान मंच के प्रदेश अध्यक्ष श्री धीरेंद्र सिंह टुडू ने कहा कि, कृषि मुनाफे और रोजगार का क्षेत्र बने यह तभी हो सकता है जब किसान कृषि उद्यमी बनेंगे l खगड़िया मक्का उत्पादक, केला उत्पादक, मछली उत्पादक, 8 लाख लिटर दूध उत्पादक होने के बावजूद न कृषि आधारित उद्योग है न मिल्क या फूड प्रोसेसिंग यूनिट है कैसे जिला के किसानो का आर्थिक प्रगति के साथ पलायन रुकेगा l
किसान नेता श्री टुडू ने बताया कि, आगामी 30 अगस्त को बिहार किसान मंच और जिला प्रसाशन के सहयोग से कृषि उद्यमी सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है जिसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी खगड़िया श्री नवीन कुमार करेंगे जिसमें किसानो को पशुपालन ऋण, के सी सी ऋण, उद्योग ऋण, बियादा से गुदाम ऋण, मिल्क प्रोसेसिंग यूनिट ऋण, केला चिप्स ऋण, मशाला उद्योग ऋण, मक्का आधारित उद्योग ऋण को लेकर सेमिनार मे चर्चा होगी ताकि किसान उद्यमी बन अपना अनाज बिचोलियों को नहीं अपनी उत्पादकता का कीमत स्वेम तय कर आत्म निर्भर बने l
किसानो नेता श्री टुडू ने जिले भर के किसानो से अपील किया है कि आगामी 30 अगस्त के सेमिनार मे भाग ले l
बैठक में श्री अनिल कुमार यादव, पूर्व मुखिया सिकंदर शर्मा, अशोक कुमार यादव, पंकज यादव, पंकज चौधरी, बीरेंद्र यादव, मुनि लाल सिंह, मिथलेश कुमार, राकेश सिंह नवीन कुमार, बाल्मीकि कुमार अमित कुमार, गंगा सागर पंडित, अखिलेश यादव आदि उपस्थिति थे l
किसानो की महत्व पूर्ण बैठक बिहार किसान मंच के बेनर तले शहर के विवाह भवन में आयोजित किया
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


