जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी अरविंद कुमार राम के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक उमाशंकर सिंह, आरक्षी सज्जन कुमार और आरक्षी विक्रम कुमार आजाद द्वारा खगड़िया स्टेशन पर एवं सर्कुलेटिंग एरिया में चेकिंग अभियान चलाकर कुल 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया जिसमें 6 लोगों को सर्कुलेटिंग एरिया नो पार्किंग जोन में अनाधिकृत रूप से बाइक पार्क करने के जुर्म में, एक व्यक्ति को अनाधिकृत रूप से चेन पुलिंग कर गाड़ी रोकने के जुर्म में, चार व्यक्ति को अनधिकृत रूप से स्टेशन परिसर में प्रवेश करने के जुर्म में एवं चार व्यक्ति को अनाधिकृत रूप से स्टेशन में प्रवेश कर न्यूसेंस क्रिएट करने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया है । सभी गिरफ्तार 15 अभियुक्त के विरुद्ध आरपीएफ खगड़िया में मामला दर्ज कर माननीय न्यायालय रेलवे खगड़िया में पेश किया गया ।
नई खबरें


