41.7 C
Khagaria
Sunday, April 19, 2026

खगड़िया आरपीएफ ने लावारिस हालत में तीनों बच्चों को सुरक्षित रख कर चाइल्ड हेल्प लाइन भेजा

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी अरविंद कुमार राम साथ उप निरीक्षक चंद्रशेखर पासवान आरक्षी विक्रम कुमार आजाद द्वारा खगड़िया स्टेशन गस्त व निगरानी के क्रम में समय करीब 12:40 बजे दो नाबालिक लड़का तथा एक नाबालिक लड़की को प्लेटफार्म संख्या दो& तीन पर बिना कोई अभिभावक के अकेले इधर-उधर घूमते हुए पाया गया । तीनों नाबालिक बच्चों से पूछताछ करने पर अपना नाम और पता (1)रोहित कुमार उम्र लगभग 12 वर्ष, पिता डोमन साह ,माता द्रौपदी देवी, घर भगत टोला, थाना नगर, जिला खगरिया ( 2) पप्पू कुमार, उम्र 13 वर्ष, पिता प्रदीप शाह, माता सीता देवी, घर भरवाचक, थाना बखरी, जिला बेगूसराय एवं (3) सलीहा बानो, उम्र लगभग 13 वर्ष, पिता मोहम्मद सनाउल्लाह, माता रूबी बेगम, घर छोटी मलिया, थाना गोगरी, जिला खगरिया बताया । उक्त तीनों बच्चों से खड़िया स्टेशन में अकेले आने बावत पूछताछ करने पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया परंतु लड़की ने बताई कि वह कल दिनांक 22/11/23 को अपने घर से अकबरपुर भागलपुर जाने के लिए निकली थी लेकिन वह भूल भटक गई है । तत्पश्चातुक तीनों बच्चों को पोस्ट लाकर सुरक्षित रखा गया तथा चाइल्डलाइन क्रिया को सूचित किया गया। समय करीब 13:30 बजे चाइल्ड लाइन खगड़िया के आने पर तीनों बच्चों को उनके जैविक माता-पिता के पास पहुंचाने हेतु आवश्यक कार्रवाई के लिए चाइल्डलाइन लाइन खगड़िया को सही सलामत सुपुर्द कर दिया गया है ।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें