जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी अरविंद कुमार राम के नेतृत्व में सहायक उप निक्षक उमाशंकर सिंह आरक्षी प्रमोद कुमार, आरक्षी सज्जन कुमार, आरक्षी रजनीश कुमार , आरक्षी विक्रम कुमार आजाद एवं जीआरपी खगड़िया के एलटीएफ के टीम सहायक अवर निरीक्षक बालकृष्ण प्रसाद उनके स्टाफ के साथ संयुक्त गस्त के दौरान खगड़िया स्टेशन पीएफ नंबर 1 के पश्चिमी छोर पर एक लावारिस बैग से कल 83 बोतल अंग्रेजी शराब ऑफिसर चॉइस आईकॉनिक एवं मैजिक मोमेंट बरामद हुआ जिसकी कुल मात्रा 21.270 लीटर है। तथा अनुमानित कीमत 9205/- रुपया है। मौके पर शराब तस्कर हुआ फरार, बरामद बैग के आसपास मौजूद यात्रियों से बैग के बारे में पूछताछ किया गया परंतु किसी ने भी बरामद बैंग के बारे में दावा नहीं किया । तत्पश्चात मौके की विधिवत करवाई कर जीआरपी खगड़िया को सुपुर्द कर दिया गया है , जहां मामला दर्ज किया जा रहा है।