32.1 C
Khagaria
Sunday, May 3, 2026

खादी मॉल पटना में गांधी जयंती विशेष सेल शुरू , खादी उत्पादों पर 50% की भारी छूट

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख 

पटना गांधी जयंती, दशहरा, दीपावली एवं छठ जैसे पर्वों के अवसर पर बिहार राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा संचालित खादी मॉल, पटना और मुज़फ्फरपुर सहित बिहार खादी की आधिकारिक ई-कॉमर्स वेबसाइट www.biharkhadi.com पर वर्ष की सबसे बड़ी छूट योजना शुरू की गई है। इस विशेष सेल के अंतर्गत ग्राहकों को खादी और खादी से निर्मित उत्पादों पर 50 से 60 प्रतिशत तक की भारी छूट दी जा रही है। यह विशेष छूट 25 सितंबर 2025 से 31 अक्टूबर 2025 तक उपलब्ध रहेगी। पिछले कुछ वर्षों में खादी को लेकर लोगों का रुझान तेज़ी से बढ़ा है। अब खादी केवल पारंपरिक या औपचारिक पोशाक नहीं रही, बल्कि यह आधुनिकता और भारतीयता का मेल बन चुकी है। युवा वर्ग के बीच खादी की लोकप्रियता विशेष रूप से देखी जा रही है। पर्यावरण के प्रति जागरूकता और स्वदेशी उत्पादों के समर्थन में भी खादी ने एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। गांधी जयंती पर शुरू होने वाली यह सेल साल भर का सबसे अधिक प्रतीक्षित आयोजन बन चुका है। लोग इस अवधि का इंतजार करते हैं ताकि वे खादी की विविधता और गुणवत्ता का लाभ उठाकर अधिक से अधिक उत्पाद खरीद सकें। पटना निवासी अनीता कुमारी बताती हैं कि वह हर साल गांधी जयंती का बेसब्री से इंतजार करती हैं, क्योंकि खादी मॉल में 50 प्रतिशत तक की छूट मिलती है। उनके अनुसार, “मैं इस समय अपने और अपने परिवार के लिए साड़ियाँ, कुर्ते और चादरें ख़रीदती हूँ। खादी पहनने का अनुभव एक अलग आत्मिक जुड़ाव देता है। यह केवल वस्त्र नहीं, एक विचार है। इस सेल में भागलपुरी टसर सिल्क, सुजनी कला की साड़ियाँ, कुर्ता-सेट, खादी कुर्ते, दुपट्टा, चादर और पर्दे जैसे पारंपरिक व आधुनिक उत्पादों पर विशेष छूट उपलब्ध है। खादी मॉल, पी एंड टी चौक, गौशाला रोड, मुज़फ्फरपुर, खादी मॉल, पटना और www.biharkhadi.com के माध्यम से ग्राहक इन उत्पादों की खरीदारी कर सकते हैं।
यह त्योहार खादी को अपनाने और देश की आत्मनिर्भरता में योगदान देने का उपयुक्त अवसर है। खादी से जुड़कर ग्राहक न केवल परंपरा और संस्कृति को आगे बढ़ा रहे हैं, बल्कि ग्रामीण कारीगरों को भी आर्थिक समर्थन दे रहे हैं। इस अवसर पर सभी ग्राहकों से अपील की जाती है कि वे इस सेल का लाभ उठाएं और खादी को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाएं। त्योहारों के इस मौसम में खादी को अपनाएं, बचत भी और परंपरा भी

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें