31 C
Khagaria
Saturday, April 18, 2026

गुजरात राज्य के वलसाड जिले की पाली करम बेली की आरके क्रिकेट स्टेडियम की 

JNA/वलसाड़-गुजरात से टंकप्रसाद दाहाल की रिपोर्ट गुजरात राज्य के वलसाड़ जिले की पाली करम बेली स्थित की 15 अप्रैल को आरके क्रिकेट ग्राउंड में “जि पोली प्लास्ट कंपनी सरीगाम द्वारा-आयोजित नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट,सीजन–1 का हुवा भव्य समापन–जहां फाइनल मुकाबले में आरती ड्रग्स क्रिकेट टीमोंने शानदार प्रदर्शन करते हुए “जि पोली प्लास्ट” क्रिकेट टीमको 26 रनों से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया।आपकी बता दे की -: गुजरात राज्य के वलसाड जिलेकी पाली करमबेली की आरके क्रिकेट स्टेडियममे 15 अप्रैल बुधवारको “जि पोली प्लास्ट कंपनी सरीगाम द्वारा नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन–1 का आयोजन किया गया

था। जहां पहेला मैच ट्रायल मैच चला और दुसरा मैच फाइनल टूर्नामेंट मैच की तरह चला=– जिसमे 2 मुकाबले मैच खेला गये और दोनों मैच आरती कंपनी के क्रिकेट टीमों जिती थी, और बात करते फाइनल मैच की- जिसमे  आरती ड्रग्स क्रिकेट टीम के कैप्टन सचिन ताम्बे और “जि पोली प्लास्ट” क्रिकेट टीम के कैप्टन  तोसीफ सिरोहा बीच टॉस हुवा..तो टॉस जीता सचिन ताम्बे ने और पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया .. और. पहले बैटिंग करते हुये आरती कंपनी के टीमों ने 10 ओवर मे “जि पोली प्लास्ट” टीमके समक्ष 115 रनों स्कोर खडा किया-और-बादमे-जीतके लिये 116 रनों पीछा करते हुये “जि पोली प्लास्ट की टीमोंने 10 ओवर मे सिर्फ 4 विकेट गुमावाते हुये 89 रन बनाते हुये पारी की समात हुई Arya 26 रनों से हार का सामना करना पड़ा…. आपको बता दे की इस टूर्नामेंट मे आरती कंपनीके सलामी जोड़ी आनंद सिंह और शिशु कुमार द्वारा ओपनिंग बैटिंग से मैच की शुरुवात कराई और सचिन ताम्बे जी की अच्छी कैप्टन शिप की अलवा रवि शुकानी और ऋषिकेश मांगेला,जिग्नेश कामली,पिंकेश ओझा, हेनिल और संदीप गाड़के की शानदार बैटिंग की अलवा बेहतरीन बॉलिंग एंव शानदार कैच और फील्डिंग से मैच का स्वरूप पलट दिया। और आख़िरी मे जि पोली प्लास्ट कंपनी द्वारा-आयोजित पहेली बार की नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट,सीजन–1 का फाइनल मैच का ख़िताब आरती कंपनीने अपना पे कर ली!! मैच की दौरान मैदान के अंदर और मैदान के बाहर लोगों मे जबरदस्त जोश देखने को मिला !! मैच की समापन समारोह में मुख्य अतिथि व अन्य गणमान्य लोगों ने विजेता टीम आरती ड्रग्स क्रिकेट टीमों को ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया और मैन ऑफ द मैच ऋषिकेश मांगेला चुना गया तो ज्यादा विकेट लेने वाले उपविजेता टीम के अलताब को भी मेडल एंव पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।  इस अवसर पर आरती ड्रग्स लिमिटेड कंपनी के यूनिट हेड एंव वर्कस मैनेजर संदीप कोठारी, मैनेजर श्री चिराग ओझा, हर्षद भाई धोडी,प्रशांत टाक लेकर, मयंक मांगेला, राजेश शेटये और जि पोली कंपनी के यूनिट हेड से – पिके भागवत जी, धीरज दुबे, अल्फाफ सिरोहा, मेहुल वारली और जमशेद अनवर की अलवा बांकी दोनों कंपनी के बहुत से कर्मचारी सदस्य लोग भी मौजूद थे। टूर्नामेंट संचालन समिति द्वारा सम्पूर्ण उपस्थिति खिलाड़ियों को एंव उपस्थिति सभी के लिये महा भंडारे का आयोजन भी किया गया था…. !! मैच की दौरान अम्पायर की भूमिका भी बहुत अच्छी रही जिसमे युआर क्रिकेट एकाडमी के कोच ईश्वर मांगेला और चेतन दाउला जी ने अम्पायर की योगदान देने की अलवा क्रिकेट कमेंट्री बक्स से अनिल जी, मितेश जी और हार्दिक जी द्वारा क्रिकेट कमेंट्री सदस्यों ने प्रत्यक्ष लाइव स्कोर की अलवा क्रिकेट मैच सम्बंधित विभिन्न जानकारी दिया जारहा था !! कार्यक्रम की अंतिम कडीमे कार्यक्रम संचालक और आयोजक और कार्यक्रम अतिथियों अपनी सम्बोधन मे यह कहा की ऐसा टूर्नामेंट एंव ऐसा क्रिकेट मैच आज हमलोग जो कर रहे है इसी तरह सरीगाम की अनेक कंपनी एंव इंडस्ट्रियल को करना चाहिये और इसमें सरीगाम इंडस्ट्रीज ऐशो सियसन को साथ होना चाहिये और यह कहा की खेल केवल जीत का नहीं, बल्कि एकता, अनुशासन और उत्साह का प्रतीक है–और -क्रिकेट सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि हर खिलाड़ी के लिए एक बड़ा अवसर है। फाइनल मुकाबले में बिजेता और उपबिजेता दोनों टीमों के खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन, खेल भावना एवं रोमांचक मुकाबलों के लिए बधाई एवं शुभकामनाएँ देने की अलवा इस तरहका खेल आयोजनों से सरीगाम औद्योगिक संगठन क्षेत्र में प्रतिभाओं को निखारने का अवसर मिलता है और आपसी भाईचारा भी मजबूत होता है और ऐसे आयोजन से ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का बड़ा मंच मिलता है।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें