जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन समर्थित लोजपा (आर) के उम्मीदवार राजेश वर्मा के पक्ष में जदयू जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने पार्टी के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ गोगरी प्रखण्ड अंतर्गत बन्नी पंचायत के विभिन्न वार्डों में सघन जनसंपर्क किया ।इस दौरान जिला अध्यक्ष ने बिहार के यशस्वी मुख्यमंत्री विकास पुरुष नीतीश कुमार के चतुर्दिक विकास कार्यों को बताते हुए उनके कामों के नाम पर लोगों से एकजूटता बनाये रखते हुए लोकप्रिय प्रत्याशी राजेश वर्मा को अपना अपना आशीर्वाद और मत समर्थन करने की अपील की।उन्होंने लोगों से आगामी 16 अप्रैल को खगड़िया शहर के जेएनकेटी इन्टर विद्यालय स्टेडियम में आयोजित होने वाले नामांकन सभा में भाग लेने हेतु निमंत्रण दिया।जन संपर्क के क्रम में जदयू के जिला उपाध्यक्ष कैप्टन योगेन्द्र सिंह, मनोज कुमार सिंह, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव उमेश सिंह पटेल,जदयू प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री,जदयू के देवनारायण मंडल, मानसी प्रखण्ड अध्यक्ष राजनीति प्रसाद सिंह , ईं0 शशिधर प्रसाद मंडल एवं राणा प्रताप सिंह आदि स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे ।


