जगदूत न्यूज (अनिल कुमार गुप्ता )ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद
जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार, जहानाबाद डॉ0 राकेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में आज समाहरणालय स्थित ग्राम प्लेक्स भवन में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, जहानाबाद द्वारा NALSA-NCW Collaborative Project के अंतर्गत Empowerment of Women through Legal Awareness Programme पर महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए एक दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार एवं महिला राष्ट्रीय महिला आयोग नई दिल्ली से प्राप्त निर्देश के आलोक में आज दिनांक 21जुलाई 2023 दिन शुक्रवार समय अपराहन 1:00 ग्राम कॉम्प्लेक्स भवन जहानाबाद में महिला सशक्तिकरण विषय पर आयोजित इस विशेष जागरूकता कार्यक्रम का जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार, जहानाबाद, डॉ0 राकेश कुमार सिंह, जिला पदाधिकारी श्री रिची पाण्डेय तथा पुलिस अधीक्षक श्री दीपक रंजन द्वारा दीप प्रज्जवलित कर विधिवत उद्घाटन किया गया।
उक्त कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी ने बताया कि महिलाओं के न्याय के लिए अब बहुत से कार्य सरकार द्वारा किया जा रहा है तथा कई एजेंसियां कार्यरत हैं, जिससे वे सहायता ले रही हैं, जिला स्तर पर भी वन स्टॉप सेन्ट बनाया गया है, जिसके माध्यम से महिलाऐं अपनी शिकायत कर सकती हैं। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि महिलाओं को अपने अधिकार के लिए स्वयं जागरूक होना अति आवश्यक है और यदि उनके साथ कोई प्रताड़ना/शोषण होता है तो सशक्त बनकर आगे आकर उसके विरुद्ध आवाज उठानी होगी। पुलिस प्रशासन, जहानाबाद हर समय तैयार है किसी भी प्रकार की परेशानी हो तो वे आगे आकर उसका खुलकर शिकायत करें। इस अवसर पर राष्ट्रीय महिला आयोग के निर्देशन पर महिलाओं के संविधान में प्रदत मौलिक अधिकार ,मूल कर्तव्य, नीति निर्देशक तत्व ,संवैधानिक उपचार, घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम 2005, महिलाओं के स्वास्थ्य अधिकार, गिरफ्तार एवं बंदी महिलाओं के अधिकार, महिलाओं से संबंधित अन्य कानून, राष्ट्रीय महिला आयोग ,एवं राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार के अंतर्गत प्रदत निशुल्क सहायता इत्यादि अन्य विषयों पर परिचर्चा किया गया। उक्त कार्यक्रम में समाहरणालय के जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार, जिला पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक के साथ -साथ अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार श्री राकेश पांडेय, अपर समाहर्ता श्रीमती सुधा गुप्ता, प्रभारी पदाधिकारी, जिला विधि शाख सुश्री सृष्टि प्रिया, वरीय उप समाहर्ता सुश्री शिल्पी आनंद,
जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, आई.सी.डी एस. श्रीमती रश्मि सिन्हा, सहायक निदेशक, समाजिक सुरक्षा कोषागार श्रीमती माला कुमारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्रीमती रौशन आरा सहित जिला स्तर की महिला पदाधिकारी, कर्मचारीगण, पुलिस अधीक्षक के अधीन कार्यरत महिला पदाधिकारी एवं महिला पुलिस, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, आई.सी.डी एस के अधीन कार्यरत आंगनबाड़ी सेविका ,सहायिका, तथा जिला कार्यक्रम प्रबंधक जीविका के अधीनस्थ जीविका कर्मी एवं महिलाएं शामिल हुई । यह कार्यक्रम महिलाओं को सशक्त एवं जागरूक बनाने के उद्देश्य से निरंतर आयोजित की जा रही है।


