31 C
Khagaria
Saturday, April 18, 2026

जिले के प्रसिद्ध छात्रनेता राजू पासवान को भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष बनाया गया

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया 
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र राजनीति से शुरुआत कर छात्र जीवन में विभिन्न दायित्व का निर्वाह करते हुए एक युवा चेहरा के रूप में जिले में एक अलग छवि बनाने वाला अभाविप के पुर्व प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजू पासवान को भाजपा शीर्ष नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष भारतेंदु मिश्रा, भाजयुमो के जिला अध्यक्ष विनय चौरसिया,भाजपा के जिला अध्यक्ष शत्रुघन भगत के दिशा निर्देश पर भाजपा युवामोर्चा का जिला उपाध्यक्ष का दायित्व दिया है। खबर मिलते हैं युवाओं में जश्न का माहौल कायम हो गया। विभिन्न संगठनों द्वारा बधाइयो का तोता लग रहा।भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी,भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष भारतेंदु मिश्रा, भाजपा के जिला अध्यक्ष शत्रुघन भगत भाजयुमो के जिला अध्यक्ष विनय चौरसिया को धन्यवाद देते हुए कहां की उनका सौभाग्य है कि उन्हें इस दात्यिव के काबिल समझा गया । उन्होंने कहा कि संगठन के लिए रक्त का कन-कन सदैव समर्पित रहेगा।बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में 2025 में बिहार के भाजपा की खुद की सरकार स्थापित होगी मोदी जी की विकास यात्रा को जन-जन तक पहुंचाने के हर संभव प्रयास करूंगा। वहीं भाजपा महामंत्री आलोक कुमार विद्यार्थी ,पूर्व जिला अध्यक्ष सुनील कुमार, भाजपा के उपाध्यक्ष संजय खंडेलिया,भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बाबूलाल शौर्य,भाजपा के जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र यादव, डॉ अरविंद सिंह, इंजीनियर धर्मेंद्र यादव,मीडिया प्रभारी मनीष कुमार राय,रवि शंकर, सुमन चौरसिया,राकेश पासवान ने भी बधाई दिए।और उन्होंने प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट किया। अभाविप के पूर्व प्रदेश मंत्री भारत सिंह जोशी,पप्पू पांडे,नीतीश पासवान, मनीष दुबे, कृष्कांत झा, रवि शंकर, कृष्णकांत पोद्दार, नंदन राय, रवि कुमार, अभिजीत निगम, रितेश कुमार विक्की, सुजीत पासवान,विश्वजीत कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने हर्ष जाहिर करते हुए कहा कि यह विद्यार्थी परिषद के लिए जश्न का माहौल है।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें