34.7 C
Khagaria
Saturday, April 18, 2026

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी , मानसी खगड़िया, किशनगंज में खगड़िया के खिलाड़ियों का जलवा, U 12 शतरंज मे अंकित कुमार तिवारी बने विजेता। आयोजक चेस क्राप्स किशनगंज के तत्वावधान में होटल दफ्तरी पैलेस किशनगंज में अलग- अलग एज ग्रुप बनाकर दो दिवसीय शतरंज प्रतियोगिता 20 और 21 जुलाई को कराया गया। जिसमें अपने खगड़िया के चार खिलाड़ी भाग लिए, सिनियर में दो हर्षवर्धन राज और उत्तम कुमार, अन्डर 15 में एक माधव कुमार यशवन्त और अन्डर 12 में एक अंकित कुमार तिवारी। अन्डर 12 के खिलाड़ी अंकित कुमार तिवारी ने अपने आयुवर्ग के सभी खिलाड़ी को पछाड़ते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर विजेता बने। विजेता बनने पर प्रतियोगिता के निर्देशक कमल कर्मकार , मुख्य अतिथि राजकरण दफ्तरी व अन्य सम्मानित अतिथियों के द्वारा अंकित को पन्द्रह सौ नगद , प्रमाणपत्र और ट्राॅफी देकर सम्मानित किया। वही अन्डर 15 के खिलाड़ी माधव कुमार यशवन्त ने अपने एज ग्रुप में हुए छ मैच में पांच मैच में विजय प्राप्त करने में सफलता पायी। दुसरे स्थान पर माधव के साथ साथ पांच अंक पर तीन खिलाड़ी और थे और माधव का वकल्स तीनों खिलाड़ियों में सबसे कम था,सो माधव को अन्डर 15 में चौथे स्थान पर संतोष करना पड़ा। सिनियर खिलाड़ियों में उत्तम कुमार को आठवां व हर्षवर्धन राज को नौमें स्थान आने पर एक- एक हजार का नगद पुरस्कार, प्रमाणपत्र और ट्राॅफी देकर सम्मानित किया गया। उक्त बातों की जानकारी नशा मुक्त भारत शतरंज अकादमी के संस्थापक सचिव प्रेम कुमार यशवन्त ने दी है। अंकित के इस सफलता पर अंकित के तीनों प्रांरभिक गुरु (प्रशिक्षक) जे के जवाहर, अमरनाथ गुप्ता और हर्षवर्धन राज ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अंकित एक होनहार शतरंज खिलाड़ी है, मेहनत करने पर आगे बढ़ेगा। नशा मुक्त भारत शतरंज अकादमी के अध्यक्ष अभय कुमार बिक्की उपाध्यक्ष विवेक भगत ने कहा कि नशा मुक्त भारत शतरंज अकादमी के द्वारा लगातार शतरंज प्रतियोगिता कराई जा रहीं हैं, ताकि खगड़िया के शतरंज खिलाड़ियों का अभ्यास बना रहे और बाहर के प्रतियोगिता में अपना अपना जलवा बिखेरता रहे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें