22.5 C
Khagaria
Sunday, May 3, 2026

जेल अधीक्षक के विरुद्ध मामला का राज्य मानवाधिकार आयोग ने संज्ञान

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया मंडल कारा खगड़िया के कारा अधीक्षक धर्मेंद्र कुमार के द्वारा कारा में बंद रामपुर अलौली के पूर्व मुखिया अमरेंद्र कुमार प्रदीप उर्फ प्रदीप यादव के पुत्र अंजनी मंडल को कारा नियम के विरुद्ध व्यक्तिगत लाभ और धन उगाही के लिए विशेष केंद्रीय कारा भागलपुर तृतीय खंड भेजे जाने के विरुद्ध अंजनी मंडल के माता अनंत शांति मंडल के आवेदन पर राज्य मानवाधिकार आयोग पटना ने संज्ञान लिया और मामला दर्ज कर लिया है। जिसका एसएचआरसी प्रोसिडिंग इन केस न. 3045/4/17/2023 एचआरसीएनइटी,एनएचआरसी नंबर 30 954 अंकित हो गया है। राज्य मानवाधिकार आयोग के द्वारा आगे की कार्रवाई की जायेगी।उक्त आशय की जानकारी पूर्व विधायक रणवीर यादव ने दी है।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें