जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद कार्यकर्ताओं के मान सम्मान, स्वाभिमान की रक्षा के लिए सदैव रहूंगा तत्पर- डॉ सुरेन्द्र कहा, रोजगार, महंगाई आदि मुद्दों को सदन में उठाकर आपकी आवाज बन कर खड़ा रहूंगा। जहानाबाद। स्थानीय अब्दुलबारी नगर भवन में शनिवार को महागठबंधन के तत्वाधान में जहानाबाद लोकसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित सांसद डॉ सुरेन्द्र प्रसाद यादव का नागरिक अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। नागरिक अभिनंदन में उपस्थित महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने सांसद को अंगवस्त्र, फूल, माला एवं बुके देकर सम्मानित किया। नवनिर्वाचित सांसद डॉ सुरेन्द्र यादव ने कहा कि यह मेरी नहीं बल्कि देव तुल्य जनता, किसानों व युवाओं, महिलाओं की जीत है। जीत का श्रेय जनता को व अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव व कार्यकर्ताओं को देना चाहता हूं। जहानाबाद लोकसभा क्षेत्र की जनता एक परिवार है इनके मुद्दे को हम सदन में उठांयेगे। उन्होंने कहा कि सदन में रोजगार, महंगाई आदि मुद्दों को सदन में उठाकर आपकी आवाज बन कर खड़ा रहूंगा। जनता ने बता दिया कि सत्ता के नशे में चूर होकर जनता पर जुल्म ढाने वालों को वक्त आने पर बड़े से बड़े नेताओं को मुंह तोड़ सबक सीखा देती है। मेरे कार्यकर्ताओं ने जिस बहादुरी, वफ़ादारी व दिलेरी के साथ लोकसभा चुनाव में जी-तोड़ मेहनत करके यह सफलता दिलाई है, उसका मैं आजीवन ऋणी रहूंगा। कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाते हुए नव निर्वाचित सांसद ने कहा कि आप सभी का मान सम्मान, स्वाभिमान की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहूंगा। वहीं स्थानीय विधायक सुदय यादव ने कहा कि हमारे कार्यकर्ता एक बहादुर सिपाही है। इनके दम पर ही हम सभी इस बड़ी जंग को जीतने में सफल हुए हैं। मेहनत, दृढ़ इच्छा शक्ति के दम पर बड़ी सी बड़ी जंग को जीता जा सकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए आगे भी आने वाले चुनाव में इसी मजबूती के साथ खड़ा रहने की बात कही। अभिनंदन समारोह की अध्यक्षता राजद जिलाध्यक्ष महेश ठाकुर ने की जबकि संचालन प्रवक्ता डॉ शशिरंजन उर्फ पप्पु यादव ने की। वहीं स्वागत भाषण परमहंस राय ने दिया। इस मौके पर कुर्था विधायक बागी कुमार वर्मा, मखदुमपुर विधायक सतीश दास, पूर्व विधायक डॉ सच्चितानंद यादव, सूबेदार दास, जिप सदस्य आभा रानी, राजद महासचिव विनोद यादव, एससी /एसटी कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष डॉ अरविंद चौधरी, राजद नेता साहीन तारिक, प्रभावती मांझी, सुमन सिद्धार्थ, अनुज कुमार निराला, वार्ड पार्षद संजय यादव, कारू पंडित, डॉ अजय यादव, वीरेन्द्र राउत, वीरेन्द्र दास, धर्मपाल यादव, सोनू राधे, मनोज यादव, बैकुण्ठ यादव, अरविंद चन्द्रवंशी, पवन चन्द्रवंशी, अम्बिका यादव, सुरेश यादव, सूर्यदेव यादव, रमेश यादव, छोटू यादव, अनिल पासवान, फतो खॉ, शकील अंसारी, माले नेता श्री निवास शर्मा, शत्रुधन पासवान, आप नेता बालेश्वर यादव, संजय यादव, महासचिव, अरमान मल्लिक, लड्डू यादव, बबलू कुमार,पवन कुमार, सुनील दास, नंदकिशोर यादव, विश्राम यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने अभिनंदन समारोह को संबोधित किया।


