JNA/कौशल कुमार
पत्रकार नगर,खगड़िया विधानसभा अंतर्गत भदास दक्षिणी पंचायत के सोराय डीह स्थित भगवती स्थान के प्रांगण में रविवार को जन सुराज पार्टी के द्वारा बिहार बदलाव सभा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का नेतृत्व खगड़िया के शिक्षक नेता एवं खगड़िया विधानसभा के संभावित प्रत्याशी मनीष कुमार सिंह ने किया। बदलाव सभा को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के संयोजक एवं आयोजक मनीष कुमार सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा बिहार के 94 लाख गरीब युवाओं को दो ₹200000 देने के वादा किया गया था जिससे सरकार अब मुकर गई है। इसी सरकार ने बिहार के 50 लाख गरीब बेघर परिवार को तीन-तीन डिसमिल जमीन मुहैया कराने का वादा भी किया था, लेकिन इनका यह वादा भी एक जुमला निकला। आज पूरे बिहार में भ्रष्टाचार चरम पर है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मनीष कुमार सिंह ने कहा कि बिहार में जैसी ही जन सुराज पार्टी की सरकार बनेगी वैसे ही 5 काम पहली ही कैबिनेट से पास होगा जिसमें बिहार के युवाओं को बिहार में ही 10 से 15 हजार के रोजगार की व्यवस्था होगी, 60 वर्ष से ऊपर के हर महिला एवं पुरुष को प्रतिमाह 2 हजार रुपए पेंशन दिया जाएगा। महिलाओं को व्यवसाय करने के 4% ब्याज पर पैसा उपलब्ध कराया जाएगा। एवं 15 साल तक के हर बच्चों को मुफ्त में बेहतर शिक्षा दी जाएगी और नकदी फसल की खेती करने वाले किसानों के लिए मजदूरों की मुफ्त व्यवस्था करवाई जाएगी।मौके पर पैक्स अध्यक्ष बबन सिंह, आलोक सिंह, संजय सिंह, श्याम सिंह, राजा कुमार, छत्तीस सिंह, रतन सिंह, पंकज कुमार ठाकुर, प्रिंस कुशवाहा, संजय शर्मा सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।
पलायन रोकने के लिए सुवे में बदलाव की जरूरत , मनीष कुमार सिंह
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


