जगदूत न्यूज (अनिल कुमार गुप्ता )ब्यूरो प्रमुख .जहानाबाद
जहानाबाद में पूषण टूर एंड ट्रेवल्स का विद्वत पूजन संचालक राकेश कुमार के द्वारा किया गया एवं सुमंगलम के संस्थापक स्वामी राकेश जी के द्वारा फीता काटकर शुभारंभ किया गया! यह पुषण टूर एंड ट्रेवल्स का कार्यालय तन्नू बुक स्टोर के ऊपर,बस स्टैंड के पास, काको रोड में खोला गया! जिसमे टूर एंड ट्रेवल से जुड़े सभी सुविधा उपलब्ध कराया जायेगा! जैसे – पासपोर्ट, वीसा, ट्रेवल इन्शुरन्स, हनीमून पैकेज, फैमली पैकेज, कॉर्पोरेट पैकेज का भी सुविधा उपलब्ध है।
भारत के विभिन्न पर्यटक स्थल के साथ विदेशों के लिए टूर पैकेज एक सीमित दर मे टूर करवाया जायेगा! जैसे – गोवा,मुंबई,कुल्लू,मनाली, बेंगलुरु, गुजरात, राजस्थान, कश्मीर, लेह, गैंगटोक, दार्जीलिंग, अंडमान, दुबई सिंगापुर, मलेशिया, थाईलैंड,इत्यादि जगह का टूर पैकेज उपलब्ध है!
पुषण टूर एंड ट्रेवल्स के संचालक राकेश कुमार ने बताया कि साथ ही साथ हमारे पास से कम से कम दर में फ्लाइट टिकट की सुविधा उपलब्ध है! ऑनलाइन से भी सस्ता टिकट उपलब्ध कराया जायेगा।
साथ ही साथ राकेश कुमार ने बताया की जहानाबाद मे पर्यटन विकाश के लिए एक पैकेज बनायेंगे ! जिससे दूसरे राज्य एवं दूसरे देश के पर्यटक भी हमारे जिला मे आएंगे और जहानाबाद के लोगो को भी रोजगार की संभावना उत्पन्न होगा।इस शुभारंभ में उद्घाटन करता स्वामी राकेश जी, शंभू नाथ, अनिल कुशवाहा एवम अन्य लोग शामिल हुए।


