26.2 C
Khagaria
Sunday, May 3, 2026

बदलते वक्त की जरूरत है कंप्यूटर ,मुशर्रफ

जगदूत न्यूज (अनिल कुमार गुप्ता )ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद

*छात्र छात्राओं के बीच बांटी गई मुफ्त पाठ्यक्रम सामग्री।*

जहानाबाद राष्ट्रीय उर्दू भाषा विकास परिषद नई दिल्ली और राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, भारत सरकार द्वारा संचालित पंजतन फाउंडेशन में कंप्यूटर पुस्तक का वितरण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के सचिव मुशर्रफ पालवी ने किया l इस मौके पर मुशर्रफ पालवी ने कहा की कंप्यूटर का ज्ञान के बिना आप बिल्कुल अधूरे हैं अगर आपको कंप्यूटर का ज्ञान नहीं है तो आप इलिट्रेट हैं। साथ ही यह भी कहा की जहानाबाद में एक ऐसी संस्था है जो भारत सरकार से मान्यता प्राप्त है इसका आप लोग लाभ उठाएं, भारत सरकार द्वारा आप लोगों को मुफ्त में पढ़ने के लिए कई किताबें दी जा रही है जो बहुत ही सरल भाषा में कंप्यूटर को समझाया गया है आप अगर इस किताब के माध्यम से कंप्यूटर का ज्ञान प्राप्त करते हैं तो किसी भी स्थान पर आपको कंप्यूटर में परेशानी नहीं आएगी, समय-समय पर कंप्यूटर के सॉफ्टवेयर बदलते रहते हैं इसके लिए आप हमेशा कंप्यूटर की किताबों को पढ़ते रहें टेक्नोलॉजी को जाने, उसके प्रोग्रामिंग को जाने क्योंकि हर दौर में कंप्यूटर के सॉफ्टवेयर में बदलाव आता रहता है अगर आप उस बदलाव को जानना चाहते हैं तो उसका अध्ययन समय-समय पर जरूरी है।ताकि आपका भविष्य उज्जवल हो, कंप्यूटर एक ऐसी विधा है इसके माध्यम से ही आज के जमाने में आप आगे बढ़ सकते हैं तरक्की के रास्ते पर अग्रसर हो सकते हैं, वही कार्यक्रम में संस्था के शिक्षक मो.सोहेल अंसारी, प्रकाश कुमार, मो.साजिद हुसैन, विनीत शेखर, खुर्शीद आलम, साहिल आलम, जसीम अंसारी, तमकीन ज़हरा, अनु कुमारी, रहमा शेख सहित दर्जनों छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें