33.7 C
Khagaria
Sunday, May 3, 2026

बेलदौर को बनाएंगे शिक्षा- चिकित्सा का हब, कृष्णा

*एक करोड़ से अधिक राशि की लागत से निर्मित विभिन्न योजनाओं का जिप अध्यक्ष ने किया उद्घाटन*

 जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया/बेलदौर जिला परिषद क्षेत्र संख्या 11 के अंतर्गत कैंजरी, एवं बेला नवादा सहित कई पंचायतों में जिला परिषद मद से निर्मित सड़क, सामुदायिक शौचालय, नाला, यात्री सेड इत्यादि योजनाओं का उद्घाटन रविवार को जिला परिषद अध्यक्ष सह जिप अध्यक्ष संघ की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा कुमारी यादव ने किया। उद्घाटन से पूर्व क्षेत्रीय नागरिकों ने जिप अध्यक्ष का गर्मजोशी के साथ फुल मालाओं से स्वागत सम्मान किया। जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा कुमारी यादव ने कैंजरी पंचायत अंतर्गत विशेश्वर सिंह घर से मोहित सिंह घर तक सडक, जमींदारी बांध से रामविलास यादव घर तक सडक, मुख्यमंत्री सड़क से नागेन्द्र सिंह जमीन तक सड़क,काला सड़क से फुलो सिंह खेत तक सडक सहित दर्जनों योजनाओं का उद्घाटन होने से आम जनों में काफी खुशी का माहौल देखा गया। सभी लोगों के जुबान से एक ही बात सामने आ रही थी कि रणवीर बाबू की पत्नी कृष्णा यादव यदि हमारे बेलदौर की विधायक बन जाती हैं तो हम लोगों का कायाकल्प हो जाएगा। इनमें विकास करने की जो ललक है, इससे लगता है कि जब एमएलए बनेंगे तो निश्चित ही बेलदौर का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित होगा। जिप अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा कुमारी यादव ने अपने उद्घाटन भाषण में कहा कि ये तमाम उपलब्धियां आपसब जनताओं के आशिर्वाद का प्रतिफल है। इसी तरह प्यार आशीर्वाद यदि आप लोगों का बरकरार रहा तो निश्चित ही हम विधानसभा चुनाव जीतेंगे।फिर देखिएगा बेलदौर विधानसभा क्षेत्र में कितने तेजी से सम्मान के साथ विकास होता है। उन्होंने विश्वास भरे लहजे में कहा कि यदि हम यहां की विधायक बनी तो बेलदौर विधानसभा क्षेत्र को शिक्षा और चिकित्सा का हब बनायेंगे। उद्योग स्थापित किया जाएगा और युवाओं को रोजगार का अवसर मिलेगा। पटना के धरती पर लोग सम्मान के साथ बेलदौर का नाम लेगा। इस मौके पर जदयू नेता पूर्व मुखिया अशोक सिंह , जिप सदस्य सत्यनारायण पासवान, जयप्रकाश यादव, जवाहर राय निषाद, चन्दन कुमार , प्रवीण पासवान, गोपाल यादव प्रतिनिधि जिला परिषद, जीप प्रतिनिधि राजद नेता सुनील चौरसिया,कैंजरी मुखिया चम्पा देवी,पवन कुमार, राजेंद्र सिंह,विमल सिंह समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें