जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद
रा. मध्य विद्यालय मांदिल (जहानाबाद) में सत्र-( 2024- 25 ) में वर्ग 1 से 8 तक के नामांकित छात्र /छात्राओं के बीच स्कूल बैग का वितरण किया गया। वाटर बोतल, इंस्ट्रूमेंट बॉक्स एवं उसमें अन्य आवश्यक सामान के साथ स्कूल बैग पाकर बच्चें बहुत खुश नजर आए एवं अभिभावक गण भी बहुत प्रसन्नता जाहिर किये। उक्त मौके पर संबंधित प्रधानाध्यापक डॉ अरविंद चौधरी ने कहा कि इस योजना से बच्चों में स्कूल आने एवं पढ़ने की उत्सुकता बढ़ेगी, तथा अभिभावक गण भी बच्चों के स्कूली शिक्षा के प्रति गहन ध्यान देंगे। साथ ही सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हैं,यह योजना बहुत ही सराहनीय है। बैग वितरण कार्यक्रम में भाग लेने वालों में प्रधानाध्यापक डॉ अरविंद चौधरी, अरुण कुमार सिंह ,शीला कुमारी, राकेश रंजन कुमार, रानी अर्पणा,निशा कुमारी ,सरिता कुमारी, अखिलेश प्रसाद सिंह ,खड़क सतीश सुंदरपुरी, कुमारी चित्रांगदा ,ऋषिकांत कुमार,, कुमार नवनीत, गंगा पासवान, कंजीत मांझी ,समेत समस्त विद्यालय परिवार।


