जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया मानसी खगड़िया शतरंज के पांच धुरंधर, लखीसराय रवाना। लखीसराय जिला शतरंज संघ के तत्वावधान में प्रोफेसर डा० रामबहादुर सिंह स्मृति शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन आज 25 अगस्त को लखीसराय के खेल भवन में होने जा रहा है। इसमें अपने खगड़िया के पांच शतरंज के धुरंधर खिलाड़ी शामिल होने के लिए लखीसराय रवाना हो चुके हैं। खिलाड़ियों का नाम क्रमशः इस प्रकार है। सिनियर में मनोज कुमार राय, शुभम कुमार और अन्डर 15 के जनता हाई स्कूल मानसी के खिलाड़ी माधव कुमार यशवन्त, अरूण मध्य विद्यालय खगड़िया के छात्र मानव कुमार और अंकित कुमार तिबारी हैं। यह प्रतियोगिता दो वर्गों में अलग अलग हो रहा है। एक वर्ग में सिनियर खिलाड़ी और दुसरे वर्ग में अन्डर 15 और अन्डर 10 के खिलाड़ी खेलेंगे। हलाकि अन्डर 15 के खिलाड़ी माधव कुमार यशवन्त ने अपना इंट्री सिनियर वर्ग में कराया है और वे सिनियर वर्ग में खेलेंगे। उक्त जानकारी नशा मुक्त भारत शतरंज अकादमी के संस्थापक सचिव प्रेम कुमार यशवन्त ने दिया है। खिलाड़ियों के अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं संदेश देने बाले में अकादमी के अध्यक्ष अभय कुमार विक्की, उपाध्यक्ष विवेक भगत, संयुक्त सचिव कामरेड संजय कुमार, अमित कुमार छोटु, सदस्य अनुज कुमार, संजय जैसवाल, कोषाध्यक्ष अम्बुज कुमार पौद्धार, खिलाड़ी अमरनाथ गुप्ता, केशव कुमार यशवन्त व जिले के खेलप्रेमी ने बधाई व शुभकामनाएं संदेश भेजा है।


