34.3 C
Khagaria
Sunday, May 3, 2026

मध्य विद्यालय मांदिल में शिक्षक दिवस महोत्सव का हुआ आयोजन ,डॉ अरविंद चौधरी

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद

रा. मध्य विद्यालय मांदिल( जहानाबाद) के प्रांगण में शिक्षक दिवस महोत्सव का आयोजन हुआ ,जिसकी अध्यक्षता संबंधित प्रधानाध्यापक डॉ अरविंद चौधरी ने किया ।जबकि संचालन शिक्षक खड़ग सतीश सुंदरपुरी ने की। सर्वप्रथम सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर केक काटते हुए शिक्षा की देवी परम पूज्य सावित्रीबाई फुले एवं सर्वपल्ली राधाकृष्णन साहब की छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तृत चर्चा की गई। उक्त मौके पर संबंधित प्रधानाध्यापक डॉ अरविंद चौधरी ने कहा कि सर्वपल्ली राधाकृष्णन देश, समाज और शिक्षा के प्रति आपार लगन रखने वाले महान व्यक्तित्व के व्यक्ति थे और इन्होंने देश ,समाज एवं शिक्षा के क्षेत्र में बढ़कर सदेव कार्य किया ,जिसके बदौलत इन्होंने एक शिक्षक से लेकर के राष्ट्रपति के पद तक को सुशोभित करने का काम किया। वहीं माता सावित्रीबाई फुले ने समाज के कड़ी विरोध एवं तिरस्कार को सहते हुए महिला शिक्षा का आगाज किया था और उन्होंने समाज की ठोकरें और तिरस्कार को झेलते हुए बालिकाओं के लिए कई विद्यालय खोला जिस समय बालिका शिक्षा का प्रचलन ना के बराबर था ।वास्तव में शिक्षा की देवी है जिन्होंने बालिकाओं के साथ-साथ वंचितों के लिए शिक्षा की पहल शुरू की थी। कार्यक्रम में भाग लेने वाले में सहायक शिक्षक अरुण कुमार सिंह, शीला कुमारी ,रानी अर्पणा ,सुनीता कुमारी ,सरिता कुमारी ,अखिलेश प्रसाद सिंह ,खड़क सतीश सुंदरपुरी ,कुमारी चित्रांगदा, ऋषिकांत कुमार, नवनीत कुमार, गंगा पासवान ,कंजीत मांझी समेत समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित थे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें