जेएनए/आर आर वर्मा पत्रकार नगर, खगड़िया।बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के निर्देशानुसार अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में खेल, शिक्षा, विधि चिकित्सा आदि के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को सम्मानित करने हेतु कार्यक्रम का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकार खगड़िया द्वारा किया गया। उक्त बात की जानकारी देते हुए प्राधिकरण के सचिव चंदन कुमार द्वारा बताया गया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस दिनांक 08 मार्च 2026 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण खगड़िया द्वारा खगड़िया जिला अंतर्गत खेल, शिक्षा, विधि, चिकित्सा आदि के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को सम्मानित करने हेतु सम्मान समारोह-सह- जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त सम्मान समारोह माननीय प्रभारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, खगड़िया श्री संजय कुमार की अध्यक्षता में विधिक सेवा सदन खगड़िया में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान खगड़िया जिले के कुल 11 महिलाओं सुश्री शिप्रा चौहान ( विधि ), डॉ शोभा रानी प्रसाद ( चिकित्सा ), श्रीमती राजो देवी ( चाइल्ड ट्रैफिकिंग), सुश्री कविता कुमारी(खेल ), श्रीमती प्रियंका कुमारी (खेल ), श्रीमती चंपा राय ( विधि ), श्रीमती पूजा कुमारी ( विधि ), श्रीमती सीमा कुमारी ( विधि ), श्रीमती खुशबू कुमारी( विधि ), श्रीमती शबनम कुमारी ( विधि ), श्रीमती रंजो देवी को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने हेतु प्रशस्ति पत्र एवं गुलदस्ता देकर श्री संजय कुमार प्रभारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण खगड़िया, एडीजे श्री शैलेंद्र कुमार-2, विशेष न्यायाधीश उत्पाद प्रथम श्री पुष्पम कुमार झा, विशेष न्यायाधीश उत्पाद द्वितीय श्री प्रभाकर झा द्वारा महिलाओं को सम्मानित किया गया ।
प्राधिकरण के सचिव चंदन कुमार द्वारा सम्मानित होने वाले सभी महिलाओं को भविष्य में आगे बढ़ने और अपने राज्य एवं देश का नाम रौशन करने की शुभकामनाएं दी और कहा कि प्राधिकरण हमेशा उनकी मदद करने हेतु सदैव तत्पर है। सम्मानित होने वाले सभी महिलाएं अत्यंत खुश और आत्मविश्वास से परिपूर्ण नजर आ रहे थी।उक्त कार्यक्रम में मुंसिफ गोगरी श्री सारिक हैदर, न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री शशांक कुमार, श्री सौरभ कुमार, सिविल जज श्री संकल्प राज एवं सुश्री शिप्रा चौहान, भारत स्काउट और गाइड के जिला संगठन आयुक्त श्री इंद्रदेव कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता संजीव डोम, प्राधिकरण के पीएलवी, एलएडीसीएस आदि उपस्थित रहे।
महिलाओं को सम्मानित करने हेतु सम्मान समारोह-सह- जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


