जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद
*मानस इंटरनेशनल के बच्चों में खिलाड़ी के साथ-साथ वैज्ञानिक बनने के भी गुण है- श्रेयसी सिंह विधायक जमुई*
जिले के प्रतिष्ठित मानस इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल दक्षिणी जहानाबाद के परिसर में विज्ञान प्रदर्शनी सह वार्षिक खेलकूद प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसका विधिवत उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रमंडल खेल में स्वर्ण पदक विजेता एवं अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित गोल्डन गर्ल माननीय विधायक जमुई श्री श्रेयसी सिंह ने किया। अपने उद्घाटन भाषण में उन्होंने कहा कि पहले के जमाने में एक कहावत चरितार्थ थी की पढ़ोगे लिखोगे होगे नवाब खेलोगे कूदोगे होगे बर्बाद लेकिन यह कहावत पूरी तरह से फेल हो गई। खेल शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि खेल भी करियर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है खेल में करियर बनाने पर सम्मान एवं पैसा दोनों की प्राप्ति होती है। इस अवसर पर उन्होंने कहा की मानस इंटरनेशनल स्कूल में हमें आकर बहुत खुशी हो रही है यहां के छात्राओं में प्रतिभा एवं जिज्ञासा दोनों हैं अगर इन्हें शूटिंग रेंज का अभ्यास कराया जाएगा तो प्रदेश में जिले का एक बड़ा नाम होगा। शूटिंग खेल दुनिया भर में लोकप्रिय एवं रोमांचक खेल है। स्कूल के छात्र छात्राओं को इसमें रुचि लेनी चाहिए। उन्होंने स्कूल प्रशासन को विश्वास दिलाया की स्कूल में बच्चों के लिए शूटिंग रेंज की व्यवस्था करें इसके लिए मैं हर संभव मदद करूंगी। इस अवसर पर मानस इंटरनेशनल के द्वारा संचालित सभी शाखों के छात्र-छात्राओं को स्कूल द्वारा आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को श्रेयसी सिंह ने मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किये। विज्ञान प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं के द्वारा बनाए गए मॉडल का भी अवलोकन किये छात्रों एवं तैयार किए गए मॉडल से काफी प्रभावित हुई और उन्होंने कहा कि यहां के बच्चों में खिलाड़ी के साथ-साथ वैज्ञानिक बनने के भी गुण हैं। इस अवसर पर स्कूल के अध्यक्ष डॉ अरुण कुमार सिन्हा ने कहा कि भारत में प्राचीन गौरव को फिर से स्थापित करने की जरूरत है। इसके लिए बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि जागना होगा। देश में विज्ञान के क्षेत्र में स्थापित कृतिमान की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि पुष्पक विमान, शब्द भेदी वान, महाभारत काल में संजय द्वारा धृतराष्ट्र को टीवी की तरह आंखों देखा हाल दिखाया गया, अणु का सिद्धांत, शुन्न की खोज, प्लास्टिक सर्जरी सहित कई तकनीकी का खोज एवं आविष्कार आज से 5000 वर्ष पहले ही हो चुका था जो आज भी दुनिया के वैज्ञानिकों सामने एक बड़ी चुनौती है इस पर देश के वैज्ञानिकों को अनुसंधान करना चाहिए।
इस अवसर पर स्कूल के निदेशक निशांत रंजन ने कहा कि देश के स्कूलों में प्रतिवर्ष खेल एवं विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन होना चाहिए। ऐसे आयोजन से बच्चों में खेल एवं विज्ञान विषय में रुचि बढ़ जाती है, इसके लिए देश में शोध एवं अनुसंधान कार्य बढ़े ताकि नई पीढ़ी को खेल एवं विज्ञान के क्षेत्र में दुनिया के मानचित्र पर अब्बल रहे। इस अवसर पर कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथिगण प्रोफेसर प्रवीण दीपक बीएचयू एवं सदस्य बाल विकास कांग्रेस भारत सरकार तथा श्रीकांत शर्मा प्रधानाध्यापक उच्च विद्यालय शकूराबाद व संयोजक जिला बल विज्ञान कांग्रेस ने कहा कि यहां के बच्चों में विज्ञान के प्रति अथा: रुचि है एवं बच्चों के द्वारा बनाए गए मॉडल असाधारण, अद्भुत एवं प्रशंसनीय है। इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य मृत्युंजय कुमार ने कहा की बच्चों के द्वारा प्रस्तुत किए गए मॉडल से साबित होता है कि यहां के बच्चों को भविष्य में विज्ञान की पढ़ाई आसान हो जाएगा। इस अवसर पर स्कूल के छात्र छात्राओं के द्वारा प्रदर्शनी में वॉटर हिटर, पवन चक्र, मैग्नेटिक क्रेन, हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर, सोलर प्लांट, स्मार्ट सिटी, आलू से बिजली पैदा करना आदि का मॉडल प्रस्तुत किया गया। स्कूल के द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान लाने वाले टीम को मेडल देकर के सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर स्कूल के रणधीर कुमार शर्मा, राकेश कुमार, राजीव कुमार, योगेंद्र कुमार अमित कुमार अनुराग कुमार, उज्जवल कुमार, रंगनाथ कश्यप, प्रवीण कुमार, रामप्रवेश शर्मा, पंकज कुमार, राजेश कुमार, संजय कुमार पांडे, शिवनाथ कुमार, मोहम्मद सालिक इत्यादि ने भी बढ़ चढ़कर भाग लिए।


