34.7 C
Khagaria
Saturday, April 18, 2026

मानसी आरपीएफ ने आठ लोगों को किया गिरफ्तार

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया मानसी आरपीएफ ने अभियान चलाकर रेलवे एक्ट के तहत पांच व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। मानसी आरपीएफ इंस्पेक्टर प्रेम कुमार झा ने बताया कि मानसी जंक्शन पर अवैध वैडिंग करते हुए एक युवकों को गिरफ्तार किया गया है। दिव्यांग कोच से अनधिकृत यात्रा करते हुए दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। जब कि अवैध रूप से चैन पुलिंग करने में पांच व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। आरपीएफ इंस्पेक्टर प्रेम कुमार झा ने बताया कि सभी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। कहा कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा। इसके साथ ही यात्रियों को भी जागरूक किया जा रहा है। उन्हें नशा खुरानी गिरोह से बचने को लेकर सचेत किया जा रहा है। ट्रेन में भी लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है। संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है। आरपीएफ इंस्पेक्टर ने कहा कि संदिग्ध वस्तु अथवा व्यक्ति को देखने पर सूचना दें। टोल फ्री नंबर 139 पर यह सूचना दे सकते हैं। त्वरित कार्रवाई की जाएगी। सभी के सहयोग से ही सुरक्षित रेल यात्रा संभव है। मालूम हो कि मानसी जंक्शन को ‘कोसी का प्रवेश द्वार’ कहा जाता है। मानसी जंक्शन पर आरपीएफ और जीआरपी पुलिस की हमेशा तैनाती है। जिस कारण लोग सुरक्षित यात्रा कर रहे है।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें