जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी मानसी खगड़िया, शतरंज :- प्रथम तीन चक्र में माधव, शुभम, हर्षवर्धन, मनोज कुमार अपने अपने तीनों मैच जितकर आगे चल रहें हैं। आयोजक हिरोज क्लब मानसी के द्वारा ऐतिहासिक रेलवे मैदान मानसी के खेल गाँव में दिनांक 10 फरवरी से खेल महोत्सव सपना गुड़िया अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी मेमोरियल प्रतियोगिता चल रहा है, खेल महोत्सव में विभिन्न खेलौं में दौड़ प्रतियोगिता, खो खो, कबड्डी, क्रिकेट और फुटबॉल के बाद आज अंतरजिला शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है। इस शतरंज प्रतियोगिता में खगड़िया जिला के अलावे मधेपुरा, सहरसा और बेगुसराय के राज्य व राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी खेल रहें हैं। प्रथम तीन चक्र के खेल समाप्ति उपरांत माधव कुमार यशवन्त, शुभम कुमार, हर्षवर्धन राज व मनोज कुमार राय अपने अपने तीनों मैच जीतकर बढत बनाए हुए हैं बांकी खिलाड़ी तन्नु कुमारी, नेहा कुमारी, आयुषि प्रिया, भारती कुमारी, अनुष्का कुमारी, मानव कुमार , बादल कुमार इत्यादि पिछे चल रहें हैं। तीन चक्र का और खेल होना बांकी है जो आज देर साम तक चलेगा। प्रतियोगिता का उद्घाटन नशा मुक्त भारत के प्रधान सचिव अम्बुज कुमार पौद्धार व प्राथमिक शिक्षक संघ खगड़िया के जिलाध्यक्ष राकेश कुमार रौशन ने संयुक्त रुप से किया। आयोजक हिरोज क्लब के पदाधिकारी हिरानन्द सिंह ने दोनों उद्घाटनकर्ता को पुष्प माला और मोमेंटो देकर सम्मानित किया। मौके पर मौजूद नशा मुक्त भारत के संस्थापक सह राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम कुमार यशवन्त, शंकर सिंह उर्फ शंकर गुरु, फुटवाॅलर रौशन गुप्ता, रुपेश रंजन , आनंद गुप्ता, अभिभावक मनिषा मिश्रा, आलोक मिश्रा, कामरेड संजय कुमार, शिक्षक अरविंद कुमार, सुरेन्द्र कृष्ण शुभम सहित खिलाड़ीगण व खेल प्रेमी मौजुद थे।