जगदूत न्यूज नेटवर्क
दुनिया में पहला नाम हमारा, अनमोल अनोखी विरासत है।
आदर्श और संदेश का देश.. ये विश्व़ गुरु भारत है।।
सदियों की अमर कथा, समय की पहचान हूॅं।
अभी तो मैं जवान हूॅं.. हॉं – मैं हिन्दुस्तान हूॅं।।
— कवि संदीप कपूर वक़्तनाम
शिक्षक दिवस पर मैन ऑफ़ टाइम- विश्व़ सुरक्षा अभियान..अंतर्राष्ट्रीय सदभावना मंच के तत्वावधान में 136 वां आयोजन विश्व़ गुरु भारत महोत्सव : जागो हिन्दुस्तान..सेमिनार-कवि सम्मेलन और सम्मान समारोह संस्थापक-अध्यक्ष कवि संदीप कपूर वक़्तनाम की अध्यक्षता में किया गया। उन्होंने 05 सितंबर शाम 07 बजे अंतर्राष्ट्रीय पटल गूगल मीट पर जय भारत उदघोष और गुरु वंदना से कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।
मुख्य अतिथि सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार ऑल इंडिया रेडियो आकाशवाणी दिल्ली के सहायक केंद्र निदेशक मनोहर सिंह रावत, विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय हिन्दी समाचार पत्र जगदूत के मुख्य सम्पादक वरिष्ठ पत्रकार अरुण कुमार वर्मा, महासचिव समाजसेवी संध्या कपूर एवं संरक्षक अध्यापक ब्रजेश कुमार प्रसाद गौरव ने शिक्षक दिवस पर सभी को शुभकामनाएं दी।
स्वागत-गान कवयित्री ब्राह्मी कपूर और कवयित्री विश्व़ांगी कपूर ने किया- स्वागतम् इस्तक़बाल वेलकम। सरस्वती वंदना बाबा वैद्यनाथ झा एवं डॉ० युगल सिंह ने किया।
प्रेरणा-शक्त़ि अध्यापिका मंजु कपूर को नमन करते हुए विश्व़ गुरु पर सेमिनार में कवि संदीप कपूर वक़्तनाम ने कहा कि विश्व़ के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश विश्व़ गुरु भारत में कवियों-संतों ऋषि-मनीषियों और गुरुओं की मर्यादित आदर्श परम्परा रही है..भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति एवं द्वितीय राष्ट्रपति महान दार्शनिक-शिक्षक भारत रत्न डॉ० सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती : शिक्षक दिवस के अवसर पर हम उनका स्मरण और वंदन करते हैं। विश्व़ गुरु भारत महोत्सव : जागो हिन्दुस्तान.. वसुधैव कुटुम्बकम और वंदेमातरम की भावना के साथ विश्व़ गुरु भारत के वैभव और गौरव का गान है.. हमें सम्पूर्ण विश्व़ के अस्तित्व और अस्मिता को बचाना है। भारत की राष्ट्रीय एकता-अखंडता और सुरक्षा के लिए साझा संग्रह- विश्व़ गुरु भारत..मोहब्बत है वतन से..और..जागो हिन्दुस्तान..पुस्तक राष्ट्रप्रेम-राष्ट्रधर्म और राष्ट्र जागरण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगी और विश्व़ कीर्तिमान स्थापित करेगी।
कवि सम्मेलन में डॉ० कृष्णा सिंह, डॉ० तृप्ति कुमारी तान्या, स्मृति कुमकुम, सिम्पल काव्यधारा, दीप्ति कुमारी, विमल कुमार, आशीष अम्बर, सुनील कुमार आर्य, सुयश श्रेयस, गोविंदा वर्सेकर, अनन्त राम चौबे ने अपनी कविता-गीत और ग़ज़ल की शानदार प्रस्तुति दी। सम्मान समारोह में प्रबुद्ध साहित्यकार-पत्रकार और समाजसेवी बंधुओं को उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। धन्यवाद ज्ञापन कवि ज्ञानेंद्र मोहन ज्ञान ने किया।
मैन ऑफ़ टाइम – अंतर्राष्ट्रीय सदभावना मंच द्वारा विश्व़ गुरु भारत महोत्सव : जागो हिन्दुस्तान.. सेमिनार-कवि सम्मेलन और सम्मान समारोह
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


