जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद
*जहानाबाद*। पीपल नीम तुलसी अभियान के संस्थापक सह अध्यक्ष डॉ धर्मेन्द्र कुमार ने आयुष्मान ऋषभ चंद्र पुत्र राजेश चंद्रा पत्रकार सह अधिवक्ता के जन्म दिवस के अवसर पर जहानाबाद नवीन बाईपास पर पीपल एवं नीम के पौधौं का रोपण किया गया और बच्चे के चतुर्दिक विकास एवं अच्छे स्वास्थ्य की मंगल कामना की।मुख्य अतिथि डॉ रोहित राज ने बढ़ते तापमान पर चिंता जाहिर किया औऱ सभी लोगों से अपील किया कि ऐसे अवसरों पर पौधारोपण कर एक नई परंपरा की शुरुआत की जाए। वहीं अतिथि प्रद्युम्न यादव बिहार कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ ने कहा की वृक्ष जीवन का आधार है। संस्था के संस्थापक सह अध्यक्ष डॉक्टर धर्मेंद्र कुमार ने कहा आने वाले वर्षों में स्थिति भयावह होने वाली है। विगत माह जून में हम सब तापमान की बढ़ती मार को झेल चुके हैं। वही करोना काल में ऑक्सीजन की की अहमियत को समझा है। हमें प्रकृति धर्म के प्रति संवेदनशील होना होगा। तभी धरती और प्रकृति स्वस्थ रह सकेगी। डॉक्टर धर्मेंद्र कुमार ने जहानाबाद के सभी नागरिकों से अपील की है कि अपने जन्म दिवस के अवसर पर,शादी की सालगिरह पर,एवं पूर्वजों की स्मृति में न्यू बाईपास पर खाली जगह पर पौधा पीपल, बरगद,पाकड़, गूलर, नीम लगाकर जहानाबाद के तापमान को कम करें और आने वाले पीढ़ी को शुद्ध प्राण वायु उपलब्ध कराने में अपना योगदान दें। इस अवसर पर पटना से हमारे सामाजिक कार्यकर्ता विश्व पति, समाजसेवी वरिष्ठ पत्रकार अनिल कुमार गुप्ता,
उपेंद्र सिंह मनी, राजकुमार ठाकुर,पिन्टू कुमार,चंदन कुमार,वरुण कुमार,विकास कुमार समेत कई गण्यमान्य लोग उपस्थित रहे।


