34.7 C
Khagaria
Saturday, April 18, 2026

अखिल विश्व गायत्री परिवार की युवा इकाई प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ जहानाबाद के द्वारा विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद

शकुराबाद के कुरहारी गांव में योगेंद्र प्रसाद जी के 55वें जन्मदिन के अवसर पर किया गया। अपने जन्मदिन के पावन अवसर योगेंद्र प्रसाद ने वृक्षारोपण अभियान की महत्ता बताते हुए कहा कि वृक्ष साक्षात देवता हैं,वृक्ष की सेवा देवता की सेवा के समान है।एक वृक्ष दस पुत्र समान है। वृक्ष के बिना जीवन की कल्पना ही नहीं की जा सकती है।हम सभी को जन्मदिन के अवसर पर कम से कम दस पौधा वर्ष में जरूर लगाना चाहिए एवं उसकी सेवा करनी चाहिए। इस बारिश के मौसम में पौधरोपण को गति देने की आवश्यकता है।पौधरोपण के द्वारा ही पर्यावरण को संतुलित किया जा सकता है। गायत्री परिवार के द्वारा चलाये जा रहे साप्ताहिक वृक्षारोपण कार्यक्रम निश्चित रूप से जिला को हरा-भरा बनाने में मील का पत्थर साबित होगा।इस अवसर पर प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ जहानाबाद के व्यवस्थापक कौशल कुमार उपस्थित थे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें