जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पत्थर मारने वाले अभियुक्त समफुल कुमार उम्र 26 वर्ष पिता सियाराम पासवान घर औरैया थाना मानसी जिला खगरिया आज दिनांक 05/09/24 को आरपीएफ पोस्ट खगड़िया पर आत्म समर्पण कर गिरफ्तारी दिया । पूछताछ में बताया कि वह ग्रेजुएशन कर चुका है तथा b.ed भी कंप्लीट कर पटना में कंपटीशन की तैयारी करता था परंतु स्मैक पीने की लत के कारण वह पढ़ाई लिखाई छोड़कर गांव पर ही रहने लगा और गांव के लिए गलत संगत के लड़कों के साथ रेलवे लाइन के किनारे स्मैक पिता था तथा रेल लाइन पर घूमता था , इसी दौरान वह नशा में आकर दिनांक 01/09/24 को मानसी तरफ से आ रही वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थर मार दिया था तथा जब आरपीएफ खगड़िया की टीम पहुंची तो वह मौके से भाग गया था जिसका मोबाइल वहीं पर गिर गया था । इस घटना के बाबत आरपीएफ खगड़िया में कांड संख्या 1033/24, दिनांक-01/09/24 अंतर्गत धारा 154 रेलवे दर्ज किया गया था । मोबाइल के आधार पर उक्त व्यक्ति पहचान हुई थी । ,जिसको नोटिस किया गया था । आज उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रेलवे खगड़िया में प्रस्तुत किया गया ।
वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पत्थर मारने वाले अभियुक्त को आरपीएफ पुलिस ने किया गिरफ्तार
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


