जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया नशा मुक्त भारत शतरंज अकादमी के तत्वावधान में 19 वीं बनारसी प्रसाद मेमोरियल एकदिवसीय अंतरजिला ओपन रेपिड निशुल्क शतरंज प्रतियोगिता खगड़िया शहर के एन ए सी रोड़ स्थित आमंत्रण विवाह भवन में दिनांक 20/12/2023 दिन बुद्धवार को देर शाम समपन्न हो गया। नशा मुक्त भारत शतरंज अकादमी के संस्थापक सचिव प्रेम कुमार यशवन्त व अकादमी के अध्यक्ष अभय कुमार विक्की ने बताया कि प्रथम से लेकर ग्यारह खिलाड़ी को ट्राॅफी व प्रथम से आठ खिलाड़ी को ट्रॉफी के साथ नगद पुरस्कार एवं प्रथम से पांच खिलाड़ी को प्रमाणपत्र मुख्य अतिथि खगड़िया आर पी एफ इंसपेक्टर अरविंद कुमार राम व अकादमी के कोषाध्यक्ष अम्बुज कुमार पौद्दार के हाथों दिया गया।
अकादमी के द्वारा मुख्य अतिथि अरविंद कुमार राम को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। खिलाड़ियों के नाम एक से लेकर ग्यारह तक क्रमशः इस प्रकार है। शुभम कुमार, माधव कुमार यशवन्त, राहुल कुमार, हर्षवर्धन राज, मनोज कुमार, विनित विनायक, मधेपुरा के रीतेश कुमार, फुलेन्द्र कुमार, तन्नु कुमारी, बेगुसराय की वैष्णवी वत्स और ग्यारहवीं पोजीशन पर सहरसा के बलवीर कुमार रहे। मुख्य अतिथि अरविंद कुमार राम ने खिलाड़ियों को अपनी बातों से प्रोत्साहित कर सही रास्ता चुनने और अपराध, नशा से दुर रहने का संदेश दिया। अंतरजिला शतरंज मे माधव के कोच किशनगंज के कमल कर्मकार ने द्वितीय स्थान आने पर बधाई संदेश दिया।मौके पर मौजूद अकादमी के सदस्य संजय जैसवाल , संयुक्त सचिव कामरेड संजय कुमार,उपाध्यक्ष विवेक भगत अभिभावक आलोक कुमार मीश्रा, श्रीमती मनिषा मीश्रा, खिलाड़ी अनुष्का कुमारी, आयुषि प्रिया, बिष्णु वैभव, चंचल कुमारी, शीवम कुमार, स्वराज कुमार, प्रतियोगिता के संचालन में केशव कुमार यशवन्त ने सहयोग किया।
शतरंज प्रतियोगिता में प्रथम शुभम , द्वितीय माधव , तृतीय राहुल, चतुर्थ हर्षवर्धन राज रहे
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


