22.5 C
Khagaria
Sunday, May 3, 2026

सीएम नीतीश कुमार महिलाएं का हिमायती हैं:बबलू मंडल

 

*जदयू कार्यालय में नव मनोनीत पदाधिकारियों का किया गया भव्य स्वागत*

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया कचहरी रोड स्थित जदयू कार्यालय में सोमवार को पार्टी के राजनीतिक सलाहकार समिति की सदस्य नीलम वर्मा,महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष राका सहाय,व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष जय कुमार सिन्हा सहित विभिन्न पदों पर नव मनोनीत पदाधिकारियों का जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल की अध्यक्षता में स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया।
इस अवसर पर जदयू के जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने कहा कि इन सभी नव मनोनीत पार्टी पदाधिकारियों के कुशल सांगठनिक कार्यों से पार्टी और पार्टी के सर्वमान्य नेता लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथों को मजबूती मिलेगी।
उन्होंने जदयू महिला प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों से केंद्रीय बीजेपी सरकार के द्वारा देश की महिलाओं के साथ जो दुर्व्यवहार व जुर्म किया जा रहा है उसके खिलाफ गांव गांव जा जाकर महिलाओं को बताने का काम करें और 2024 के लोकसभा चुनाव में महिला ,युवा और किसान सहित देश हित में बीजेपी के विरूद्ध मतदान करने के लिए प्रेरित करें।तभी भाजपा भागेगा और देश सुरक्षित रह पायेगा।अन्यथा देश गुलामी की ओर फिसल जाएगा।
वहीं महिला जदयू की जिला अध्यक्ष राका सहाय के द्वारा महिला प्रकोष्ठ कार्यकारिणी कमिटी तथा प्रखण्ड अध्यक्षों की सूची जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल को अनुमोदनार्थ सुपुर्द किया गया।
मौके पर साधना देवी सदा,नीलम वर्मा,अमित कुमार पप्पू,आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, संदीप केडिया,उमेश सिंह पटेल,राजनीति प्रसाद सिंह,अनुज कुमार शर्मा ,जितेन्द्र पटेल,निर्मला कुमारी,वीणा पासवान,पार्वती देवी,ममता जयसवाल,पूनम जयसवाल,मुन्नी जयसवाल,गीता कुमारी,गुड़िया कुमारी एवं राजीव कुमार ठाकुर आदि दर्जनों पार्टी के साथी उपस्थित थे।

 

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें