23 C
Khagaria
Sunday, May 3, 2026

स्वच्छ स्ट्रीट–स्वच्छ फूड” कार्यक्रम अंतर्गत हाट-बाजार व पूजा पंडाल परिसरों में विशेष सफाई अभियान

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद स्वच्छता ही सेवा 2025 अभियान के तहत आज जिले के सभी प्रखंडों में “स्वच्छ स्ट्रीट–स्वच्छ फूड” कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला पदाधिकारी श्रीमती अलंकृता पांडेय के निर्देशानुसार स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) एवं लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के अंतर्गत हाट-बाजार, पूजा पंडाल परिसर, स्ट्रीट फूड स्टॉल तथा फल दुकानों के आसपास विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य रहा कि

1. सभी पूजा पंडाल, मेला एवं आयोजन स्थलों को कचरा विहीन बनाया जाए।

2. हाट-बाजार एवं पूजा पंडाल परिसरों को एकल उपयोग प्लास्टिक मुक्त एवं इको–फ्रेंडली बनाया जाए।

3. स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण एवं लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान द्वारा प्रेषित स्वच्छता संदेशों का व्यापक प्रसार किया जाए।

4. सभी पूजा पंडाल एवं बाजार परिसरों को शून्य कचरा जोन घोषित करने की दिशा में कदम बढ़ाया जाए।

5. हाट-बाजार एवं पूजा पंडाल क्षेत्रों में कचरे का ढेर अथवा जल जमाव न होने दिया जाए।

6. स्ट्रीट फूड वाले क्षेत्रों में समुदाय के सहयोग से नीला एवं हरा सामुदायिक कूड़ेदान स्थापित कर एकत्रित कचरे के सुगम निस्तारण की व्यवस्था की जाए। इस अवसर पर स्वच्छता कर्मियों द्वारा हाट-बाजार एवं पूजा पंडाल परिसरों में विशेष सफाई कार्य किया गया तथा आमजन को स्वच्छता बनाए रखने हेतु प्रेरित किया गया।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें