37.2 C
Khagaria
Sunday, April 19, 2026

अखिल भारतीय अनुसूचित जाति जनजाति संघर्ष मोर्चा 8 जुलाई को विभिन्न मांगों को लेकर समाहरणालय के समक्ष करेंगे धरना प्रदर्शन

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया : परबत्ता प्रखण्ड के कज्जलवन ग्राम के 40 दुसाध परिवारों को अनुसूचित जाति का जाति प्रमाण पत्र निर्गत करवाने, खगड़िया सदर अंचल के रहीमपुर मध्य पंचायत अंतर्गत नन्हकू मंडल टोला व दुर्गापुर सहित जिले के अनुसूचित जाति पर्चाधारी परिवार को सीलिंग की एक एक एकड़ जमीन पर दखल दिलाने, N.H.31 नन्हकू मंडल टोला (रहीमपुर) बजरंगबली मंदिर ढाला से नन्हकू मंडल टोला गांव तक जवाहर रोजगार योजना के तहत वर्ष 1991-92 से निर्मित मिट्टी- ईंट सोलिंग सड़क को प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना से चल रहे पक्कीकरण कार्य से रोक हटाकर जल्द पक्कीकरण सड़क निर्माण कार्य को पूर्ण कराने सहित जिला के विभिन्न समस्याओं के निदान हेतु आगामी 8 जुलाई 2024 (सोमवार) को दिन के 11 बजे से जिला समाहरणालय के समक्ष धरना स्थल पर एक दिवसीय धरना कार्यक्रम आहूत किया गया है। उक्त कार्यक्रम की जानकारी देते हुए अखिल भारतीय अनुसूचित जाति जनजाति संघर्ष मोर्चा के जिलाध्यक्ष कैलाश पासवान ने कहा कि इस कार्यक्रम में सदर विधायक छत्रपति यादव, अलौली विधायक रामबृक्ष सदा , अनुसूचित जाति जनजाति संघर्ष मोर्चा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष बासुकी पासवान,कांग्रेस जिला अध्यक्ष कुमार भानू प्रताप उर्फ गुड्डू पासवान, राजद जिला अध्यक्ष मनोहर यादव,अखिल भारतीय अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति संघर्ष मोर्चा के प्रदेश महासचिव राकेश पासवान शास्त्री,लोजपा आर के प्रदेश महासचिव रतन पासवान,जदयू नेता डॉ0 विद्यानन्द दास,अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण समिति के सदस्य रामलखन प्रसाद पासवान आदि जिला एवं प्रदेश स्तर के दर्जनों वक्ता शामिल होंगे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें