29.3 C
Khagaria
Sunday, April 19, 2026

अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज भारोतोलन टूर्नामेंट में जहानाबाद के भोला सिंह ने जीता स्वर्ण पदक

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद जिले में खेलों के क्षेत्र में लगातार सक्षम प्रयास हो रहे हैं और खेल गतिविधियां निरंतर जारी है, जिसके फलस्वरूप कई खेल विधाओं में जहानाबाद के खिलाड़ी राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर सफलता का परचम लहरा रहे हैं। इसी क्रम में चंडीगढ़ में चल रहे अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज भारोतोलन टूर्नामेंट में दिनांक 7 मार्च को जहानाबाद के धरमपुर, कल्पा , प्रखंड जहानाबाद के भोला सिंह के द्वारा 110 किलोग्राम भार वर्ग में बिहार के तरफ से स्वर्ण पदक प्राप्त किया गया।
भोला सिंह पूर्व में भी जहानाबाद का नाम विभिन्न मंचों पर अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से दर्ज करा चुके हैं। जूनियर राष्ट्रीय भारोतोलन चैंपियनशिप 2022-23, 2023-24 एवं 2024- 25 में क्रमशः कांस्य ,रजत एवं कांस्य पदक प्राप्त कर चुके हैं। खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2019 एवं 2021 में क्रमशः रजत एवं स्वर्ण पदक प्राप्त कर चुके हैं।
राज्य सरकार ने खेलों के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना करते हुए “मेडल लाओ नौकरी पाओ ” योजना के तहत उन्हें नौकरी भी प्रदान की है और श्री भोला सिंह अभी उद्योग विभाग में लिपिक के पद पर लखीसराय में पदस्थापित हैं। श्री भोला सिंह की उपलब्धि पर जिले के खेल प्रशंसकों के बीच प्रसन्नता की लहर है ,वहीं जिला प्रशासन की ओर से जिला पदाधिकारी ,श्रीमती अलंकृता पांडेय के द्वारा भी श्री सिंह कि इस उपलब्धि की सराहना करते हुए जीत की बधाई दी गई है।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें