22.9 C
Khagaria
Saturday, May 2, 2026

अमनी में आंगनबाड़ी सेविका गोद भराई एवं अन्नप्राशन खेल का कार्यक्रम बारी बारी से संपन्न किया

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया मानसी अमनी पोषण अभियान अंतर्गत ग्राम पंचायत अमनी में गोद भराई एवं अन्नप्राशन की गति विधि आंगनबाड़ी केंद्र पर प्रखंड स्तरीय टीम द्वारा सभी आंगनबाड़ी सेविका एवं अन्य की उपस्थिति में किया गया। मुख्य अतिथि प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं ग्राम पंचायत के मुखिया जी द्वारा संयुक्त रूप से कार्यक्रम की शुरूआत दीप जला कर एवं फीता काट कर किया गया।प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं बाल विकास पदाधिकारी द्वारा उचित पोषक तत्व से युक्त भोजन करने से ही माँ और बच्चों का सही पोषण होगा। बारी बारी से गोद भराई एवं अन्नप्राशन खेल का कार्यक्रम बारी बारी से संपन्न किया गया।अलग अलग केंद से आए आंगनबाड़ी सेविका द्वारा पोषण युक्त व्यजन तैयार कर सजाया गया जिनका प्रयोग माताओं को अपने अपने घरों में पोषण हेतु करने हेतु आवश्यक निदेश अतिथि द्वारा दिए गए।उपरोक्त कार्यक्रम में इसके अतिरिक्त स्वच्छता के विभिन्न पहलुओं पर भी चर्चा की गई एनिमिया, ब्लड प्रेसर मधुमेह. आदि की जांच हेतु शिविर भी लगाए गए थे।प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार द्वारा कहा उपरोक्त आयोजन का उद्येश्य आमलोगों तक सरकारी योजनाओं को वास्तविक रूप से पहुंचाने में मददगार होती है।इस मौके पर सभी आंगनबाड़ी सेविका महिला पर्यवेक्षक. ग्राम पंचायत के सभी मुखिया जी समेत सभी प्रतिनिधिगण प्रखंड के अन्य कर्मी एवं आमजन उपस्थित थे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें