जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया मानसी आरपीएफ निरिक्षक प्रेम कुमार झा के नेतृत्व में अधिकारी वा स्टाफ के साथ मानसी रेलवे स्टेशन के बगल में रेल के किनारे स्थित गाँव अरैया के जनप्रतिनिधि की उपस्थिति में आमजनों के बीच जनजागरण कर जगरूकता अभियान चलाया गया। इस दैरान रेल लाइन को गलत तरीके से पार नही करने, बेवजह चैन पुलिंग नही करने, स्टेशन परिसर में गंदगी नही फैलाने ,चलती गाड़ी में पत्थर नही मारने तथा यात्रा के दौरान किसी अनजान यात्री से दोस्ती नही करने या उसके द्वारा दिया गया कोई भी खाद्य पदार्थ न खाने, रेल सम्पति का नुकसान नहीं करने या किसी प्रकार का यात्रा के दौरान परेशानी होने पर टॉल फ्री नम्बर 139 पर सम्पर्क करने और रेल के अन्य नियमों के बाबत जागरूक किया गया।


