JNA/नैय्यर आलम कि रिपोर्ट खगड़िया बेलदौर सांसद,विधायक एवं जिला पदाधिकारी के शिथिलिता के कारण बीपी मंडल सेतु पुल जर्जर होते जा रहा है। जब बारिश हो जाती है तो दुर्घटना की संभावना बन जाती है। उक्त मामले में कुंभकरण के नींद में सोए पदाधिकारी,ना ही जनप्रतिनिधि का ध्यान आकृष्ट होता है। जब कोई बड़ी घटना घट जाएगी तो इसका जवाब देह कौन होगा। बताते चलें कि कोसी नदी पर बना बीपी मंडल पुल की मरम्मत नहीं किए जाने से आवाजाही करने में वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मालूम हो कि वर्षों से पुल की आवाजाही वाले भाग की शुद्धि विभाग के द्वारा नहीं लिए जाने से यह गड्ढे में तब्दील होते जा रहा है। वहीं वर्ष 2018 के बाद से मरोम्मती कार्य नहीं किए जाने से बीपी मंडल पुल उसराहा के आवाजाही वाले भाग में दर्जनों की संख्या में गड्ढे बन गए हैं। जिसमें वर्षा का पानी जमा हो जाने से वह दिन प्रतिदिन जर्जर होते जा रहा है। मालूम हो कि कोसी क्षेत्र के साथ-साथ सीमावर्ती नेपाल एन एच 31 से जोड़ने वाले इस पुल के दयनीय हालत की ओर विभाग की नजर नहीं पड़ने से इस पल होकर गुजरने वाले वाहनों को काफी सतर्क होकर कछुआ की रफ्तार में आवाजाही करने को मजबूर होना पर रहा है। वहीं जिला प्रशासन के वाहनों की आवाजाही होती है जो इसे रूबरू होने के बावजूद भी कुंभकरण के नींद में सोए हुए हैं। जबकि जनप्रतिनिधि एवं जिला परिषद के अध्यक्ष भी इससे कई बार रूबरू हो चुके हैं। वहीं जन स्वराज के नेता छैला बिहारी, कम्युनिस्ट पार्टी के अंचल मंत्री सुरेश सिंह दिनेश शर्मा रविंदर यादव ने विभागीय अधिकारियों के साथ ही जिला प्रशासन से इस पुल के जर्जता की और ध्यान आकृष्ट करते हुए अविलम मरम्मत करवाने की मांग की है, जल्द से जल्द बीपी मंडल सेतू पुल मरम्मत करने की मांग की है, जब-जब बारिश होती है तो दुर्घटना की संभावना भी बन जाती है। जब दुर्घटना हो जाती है तो इसका जवाब दे कौन होगा।


