28.5 C
Khagaria
Monday, May 4, 2026

कर्मी या अधिकारी शिथिलता बरतते हैं, तो होगी कार्यवाई

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी 
खगड़िया गैर मंजरुआ खास वैसे जमीन जो आजादी से पहले 1946 से लगान कटते आया है और आज तक जमबंदी कायम है वैसे जमीन गैर मंजरुआ खास नहीं रैयति हैं उस जमीन का सर्वे में खाती यानी के रूप में चढ़ेगा और उसका लगान भी कटेगा तथा खरीद बिक्री भी होगा l उसमे कोई कर्मी या अधिकारी शिथिलता बरतते हैं तो कार्यवाई होगी l
यह बात बिहार किसान मंच के प्रदेश अध्यक्ष श्री धीरेंद्र सिंह टुडू को बिहार सरकार के राजस्व एवम भूमि सुधार विभाग के सचिव श्री जय सिंह ने कही, किसान नेता श्री टुडू ने भूमि सर्वे मे हो रही धांधली, गैर मंजरुआ खास जमीन को नहीं चढ़ाने को लेकर पटना बिहार किसान मंच के डेलिगेट के साथ ज्ञापन सौपने गए थे l
प्रेस कॉन्फ्रेंस में किसान नेता श्री टुडू ने बताया कि, यदि भू स्वामियों का सर्वे में किसी प्रकार का त्रुटि रह जाता है तो वह ऑन लाइन सुधार के लिए तीन बार आवेदन कर सकते हैं त्रुटि का सुधार किया जा सकता है जिसका मोनिटरिंग राजस्व निदेशक, राजस्व सचिव एवम अपर मुख्य सचिव करते हैं l त्रुटि का सुधार होगा l
किसान नेता श्री टुडू ने सर्वे नियमावली का हवाला देते हुए कहा कि, यदि खटियानी रैयत के पुत्र/ पौत्र / प्रपौत्र लिखित बट बारा नहीं किये है परंतु खानागी बतबारा से बटे हुए हैं और खानागी बंटबारा से प्राप्त खेसरा पर शांति पूर्ण दखल कब्जा है और राजस्व लगान कटती है या नहीं कटती है, दोनों इस्थिति मे क्या होगा ?
विभाग के अनुसार लगान कटती है और दखल कब्जा है तो, सर्वे में खेसरा का संधारान होगा l
किसान नेता श्री टुडू कहा कि किसानो भू स्वामियों के किसी प्रकार की समस्या के निदान के लिए प्रतेक सोमवार को किसान दरवार सन्हौली मे लगाया जा रहा है l
किसान नेता श्री टुडू ने सर्वे मे हो रही धांधली को बंद करने नियमनुसार कार्य करने की अपील बंदोबस्त अधिकारी, कर्मी से की है l
किसान नेता श्री टुडू ने यह राजस्व सचिव से अपने पत्रांक 03 दिनांक 01/09/2023 के आलोक में खगड़िया मे सर्वे में हो रही धांधली की जाँच की माँग की है जिस पर विभाग ने संज्ञान ले लिया है l
प्रेस कॉन्फ्रेंस में बिहार किसान मंच के महा सचिव श्री अशोक कुमार यादव, पंकज यादव, जीतेंद्र यादव, राहुल कुमार आदि सामिल थे l

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें