25.1 C
Khagaria
Saturday, May 2, 2026

कल से शुरू हो रही है मशाल 2024 की जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं/500 से ज्यादा प्रतिभावान खिलाड़ी करेंगे प्रतिस्पर्धा

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद 2 अगस्त को मशाल 2024 के आयोजन समिति की बैठक आहुत की गई थी।मशाल 2024 की जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए 19 अगस्त से 21 अगस्त की तिथि निर्धारित की गई।
कल प्रातः 10:00 बजे जिला स्तरीय मशाल प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला पदाधिकारी , श्रीमती अलंकृता पांडे के द्वारा आयोजन स्थल गांधी मैदान ,जहानाबाद में किया जाएगा। उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा, श्रीमती पूनम कुमारी के द्वारा इस संबंध में अवगत कराया गया कि मशाल 2024 का आयोजन खेल विभाग ,बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं शिक्षा विभाग , बिहार के संयुक्त तत्वावधान में कराया जा रहा है। कल से शुरू हो रही प्रतियोगिताओं में पांच खेल विधाओं में स्कूली बच्चे प्रतिस्पर्धा करेंगे। ये प्रतिभावान बच्चे विद्यालय, संकुल एवं प्रखंड स्तरीय मशाल प्रतियोगिताओं के एकल/ टीम श्रेणी में विजेता रहे हैं, जिसके पश्चात इन्हें जिला स्तरीय मशाल 2024 प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिल रहा है। 523 बच्चे विभिन्न खेल विधाओं यथा एथलेटिक्स, फुटबॉल ,वॉलीबॉल ,कबड्डी, साइकलिंग में स्वयं को दूसरे से श्रेष्ठ साबित करने के लिए चुनौती पेश करेंगे। जिला पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में मशाल 2024 के जिला स्तरीय आयोजन को सफलता पूर्वक पूर्ण करने के लिए प्रखंड स्तर से टीमों को लाने ले जाने के लिए दल प्रभारी भी प्रतिनियुक्त किए गए हैं। आयोजन स्थल पर प्रतिभागियों के लिए भोजन, विश्राम स्थल , मेडिकल टीम की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। खेलो को संपन्न करने के लिए 40 से ज्यादा खेल तकनीकी विशेषज्ञ ,शारीरिक शिक्षक प्रति नियुक्त किए गए हैं। जिला स्तर पर विजेता खिलाड़ियों को राज्य स्तर पर होने वाले मशाल 2024 प्रतियोगिता में भाग लेने का सुनहरा अवसर प्राप्त होगा।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें