22.9 C
Khagaria
Saturday, May 2, 2026

खगड़िया आरपीएफ ने दो नाबालिक बच्चे को रेशक्यू कर चाइल्ड हेल्पलाइन भेजा

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया  आरपीएफ पोस्ट खगड़िया के निरीक्षक प्रभारी अरविन्द कुमार राम साथ आरक्षी सज्जन कुमार स्टेशन गस्त व निगरानी कर रहे थे तभी समय करीब 10.30 बजे दो नाबालिग बच्चे खगड़िया प्लेट फॉर्म-02/03 पर अकेले इधर-उधर घूमते हुए दिखाई दिया | पूछने पर क्रमशः अपना नाम व पता (1) अंजली कुमारी उम्र 14 वर्ष पिता-अजय चौधरी माता का नाम-सरिता देवी, घर-विहारीगंज, वॉर्ड-नं-08, थाना- विहारीगंज, जिला- मधेपुरा (2) राहुल कुमार, उम्र 10 वर्ष, पिता-घोलट यादव, माता-आशा देवी, घर-पिपरा वॉर्ड-11, थाना- सलखुआ, जिला-सहरसा बताया । खगड़िया स्टेशन पर आने के बाबत पूछने पर बताया कि हम घर से नाराज होकर ट्रेन पकड़ कर यहाँ चला आये है। तत्पश्चात उक्त दोनों बच्चे को रेसूब पोस्ट खगड़िया लाया गया एवं सुरक्षित रखा गया तथा 1098 पर चाइल्ड हेल्प लाइन को सूचित किया गया | चाइल्ड हेल्पलाइन खगड़िया के प्रतिनिधि के आने के बाद बरामद दोनो बच्चे को उनके उज्ज्वल भविष्य हेतु परिजन का आने तक बालदेख रेख एवं संरक्षण गृह मे रखने एवम आवश्यक कारवाई हेतु सुपुर्द किया गया।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें