25.1 C
Khagaria
Saturday, May 2, 2026

खुलने लगा है मनरेगा योजना के तहत होने वाले कार्य की कलई

जगदूत न्यूज जहानाबाद नेटवर्क 

किंजर। निज संवाददाता, प्रखंड क्षेत्र के किंजर ग्राम पंचायत अंतर्गत पाली रोड स्थित दुर्गा माता मंदिर एवं गोवर्धन भगवान मंदिर, भोलेनाथ के संयुक्त परिसर में मनरेगा योजना अंतर्गत मिट्टी भराई एवं पेवर ब्लॉक निर्माण कार्य कराया गया था। जिसके लिए जिसके लिए साढ़े नौ लाख रुपए खर्च किया गया। जबकि दो-चार दिन के बारिश होने पर ही मंदिर परिसर में लगाए गए पेवर ब्लॉक पर हरे हरे घास निकल आए हैं। जिससे इसके गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारों का कहना है कि पेवर ब्लॉक ब्लॉक लगाने से पहले प्राक्कलन के अनुसार बालू नहीं दी गई है, जिसके कारण पेवर ब्लॉक के ऊपर घास निकल आए हैं। इस संबंध में पटना उच्च न्यायालय के अधिवक्ता डॉक्टर कौशलेंद्र नारायण, प्रोफेसर मनोज शर्मा का कहना है कि जिस प्रकार पेट्रोल पंप पर पेवर ब्लॉक लगाए जाते हैं, उस तरह का कार्य मंदिर परिसर में नहीं कराया गया है। आजकल सभी पेट्रोल पंपों पर पेवर ब्लॉक लगाया जाता है, लेकिन कहीं भी घास निकल कर बाहर नहीं आते हैं। कार्य में गुणवत्ता रहती है, जबकि मनरेगा के द्वारा कराए गए कार्य में किसी प्रकार की गुणवत्ता नहीं है, जिसके कारण पेवर ब्लॉक के ऊपर घास निकल आए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि कार्य एजेंसी खुद ग्राम पंचायत है, ऐसे में गुणवत्ता का ध्यान रखा जाना चाहिए था। लेकिन मंदिर परिसर कराए गए कार्य में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया। कम से कम मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा जैसे पवित्र स्थान पर कराए जा रहे कार्य में गुणवत्ता होना चाहिए।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें