*डॉ रवि और अशोक पंत अपना नामांकन लिया वापस*
*मायाराम को नेताओं ने दी बधाई*
जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया गोगरी जदयू के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के तहत रविवार को गोगरी जमालपुर कुर्मी टोला स्थित सामुदायिक भवन सह विवाह भवन में प्रखंड अध्यक्ष पद का चुनाव शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान निवर्तमान प्रखंड अध्यक्ष मायाराम मंडल, व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष डॉ कौशल कुमार रवि तथा गोगरी प्रखंड प्रमुख अशोक पंत ने निर्धारित समय-सीमा के भीतर नामांकन पत्र दाखिल किया। हालांकि बाद में आपसी सहमति बनने के उपरांत डॉ रवि और अशोक पंत ने अपना-अपना नामांकन वापस ले लिया। परिणामस्वरूप मायाराम मंडल एकमात्र प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में रह गए और उन्हें निर्विरोध प्रखंड अध्यक्ष घोषित कर दिया गया।
निर्वाचन की औपचारिक घोषणा प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सुनील चौरसिया एवं पर्यवेक्षक दीपक सिन्हा द्वारा संयुक्त रूप से की गई। इस अवसर पर जदयू के सदर विधायक बबलू कुमार मंडल, जिला निर्वाचन पदाधिकारी शम्भू झा, कार्यकारी जिला अध्यक्ष राजकुमार फोगला, जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव उमेश सिंह पटेल सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।दूसरी बार निर्विरोध प्रखंड अध्यक्ष चुने जाने पर विधायक बबलू कुमार मंडल समेत पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मायाराम मंडल को बधाई और शुभकामनाएं दीं। बधाई देने वालों में जिला महासचिव राजीव रंजन, राजनीति प्रसाद सिंह, तकनीकी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष विनय सिंह रोशन, व्यवसायिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राकेश कुमार चौधरी, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव धनिक लाल दास, जदयू नेता अनिल पोद्दार (उर्फ संजय पोद्दार), इम्तियाज खान, डॉ मनोज पासवान, मो0 बेलाल एवं हरितेश कुमार, राजीव भाई पटेल, राजेश सिंह पटेल, अंजनी यादव,दीपक यादव, वीरेंद्र सिंह, सदानंद महतों,अनिल यादव, शेखावत खान,बेलाल खां, मंजू देवी,बाबी गांधी,रीना देवी, शांति देवी, जाकिर आलम, विनय सिंह, पंकज पटेल, सुरेंद्र चौरसिया, रामानंद सिंह,होरिल चन्द्रवंशी, गुड्डू मिश्रा,विशाल मिश्रा,आजम,जहीर, ज्ञानेश्वर पोद्दार दिनेश महतो सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल थे। गौरतलब है कि मायाराम मंडल का लगातार दूसरी बार निर्विरोध निर्वाचन संगठन में उनकी सक्रियता, कार्यकर्ताओं के बीच स्वीकार्यता और नेतृत्व क्षमता को दर्शाता है। सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में गोगरी प्रखंड में संगठन और अधिक मजबूत होगा। परवत्ता में जदयू प्रखंड अध्यक्ष पद पर सुबोध साह का कब्जा बरकरार परवत्ता/खगड़िया।
जनता दल यूनाइटेड के संगठनात्मक चुनाव कार्यक्रम के तहत रविवार को सामुदायिक भवन कबीर मठ के सामने मोजाहिदपुर,परवत्ता परिसर में प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए चुनाव शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। जिला निर्वाचन पदाधिकारी शम्भू झा एवं जिला पर्यवेक्षक मनोज कुमार सिंह की देखरेख में सम्पन्न इस चुनाव में निवर्तमान प्रखंड अध्यक्ष सुबोध साह को निर्विरोध प्रखंड अध्यक्ष घोषित किया गया। प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी डॉ सुवालाल चौरसिया तथा प्रखंड पर्यवेक्षक प्रभाकर चौधरी ने संयुक्त रूप से उनके निर्विरोध निर्वाचन की औपचारिक घोषणा की। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष श्रीकांत सिंह कुशवाहा, नन्दलाल मंडल, उमेश सिंह मुखिया, योगी मुखिया, मुकेश मंडल सहित अनेक पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर श्री साह को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। लगातार संगठनात्मक सक्रियता और कार्यकर्ताओं के बीच मजबूत पकड़ के बल पर सुबोध साह ने एक बार फिर प्रखंड अध्यक्ष पद पर अपना कब्जा बरकरार रखा है।सदर विधायक बबलू मंडल ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में परवत्ता प्रखंड में संगठन और अधिक सशक्त एवं गतिशील बनेगा।


