28.2 C
Khagaria
Saturday, April 18, 2026

सरकार और प्रशासन सरकारी जमीन पर अतिक्रमणकारियों के साथ सख्ती बरतेगी, सदर विधायक

*पीड़ितों की सुन सदर विधायक बबलू मंडल पहुंचे रामचन्दा, विद्युत ग्रीड स्टेशन निर्माण स्थल पर*

*वार्ड पार्षद प्रतिनिधि मोहन राय ने सदर विधायक को दिखाया नक्शा, मौके पर मौजूद थे बिहारी पॉवर ऑफ इंडिया के चेयरमैन डॉ अरविन्द वर्मा*

JNA/Indu Prabha खगड़िया नगर परिषद के वार्ड संख्या 05 के रामचंदा में बांध के निकट सरकारी जमीन पर विद्युत विभाग द्वारा एक ग्रिड पावर स्टेशन का निर्माण कार्य चल रहा है । इसको लेकर वैसे भूधारक जिनकी जमीन का निकास लगभग बंद होने जैसा है, जैसा कि भूधारकों ने कहा। कई दिनों से विवाद चल रहा था। पीड़ित लोगों ने अपने सदर विधायक बबलू मंडल को अपना दुःखड़ा सुनाया। बस फिर क्या था विधायक बबलू मंडल अपने अन्य सहकर्मियों, समाज सेवियों के संग रामचन्दा के निर्माण स्थल पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। पीड़ित परिवार के पुरुषों और महिलाओं से मिलकर उनकी सुनने के बाद रामचंदा के वार्ड पार्षद मीना देवी के शुभ लगन रिसॉर्ट पहुंचे जहां वार्ड पार्षद प्रतिनिधि मोहन राय से मुलाकात हुई। उत्पन्न समस्या को लेकर घंटों विचार विमर्श हुआ। सदर विधायक बबलू मंडल को मोहन राय ने नक्शा दिखाया, मौके पर मौजूद थे बिहारी पॉवर ऑफ इंडिया के चेयरमैन डॉ अरविन्द वर्मा तथा विनय पटेल। विधायक बबलू मंडल ने पीड़ितों को आश्वासन दिया कि मैं इस मुद्दे पर ज़िला पदाधिकारी से बात करुंगा और मौजूदा स्थिति से अवगत भी कराउंगा। आगे विधायक बबलू मंडल ने कहा सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करने वालों के साथ सरकार और प्रशासन सख्ती बरतेगी। अतिक्रमण मुक्त खगड़िया पर कार्य तेजी से चल रहा है। सरकार सरकारी जमीन का जनहित में सदुपयोग कर रही है, इसमें आवाम को भी सरकार और प्रशासन को सहयोग करनी चाहिए। सनद रहे, विद्युत ग्रीड स्टेशन निर्माण स्थल पर कोई वर्क डिस्प्ले बोर्ड आम जनता के लिए प्रदर्शित नहीं किया गया है। मौके पर उपस्थित थे बिहारी पॉवर ऑफ इंडिया के चेयरमैन डॉ अरविन्द वर्मा, विनय पटेल, विनोद उर्फ गुगु यादव, त्रिभुवन केडिया, मोहन राय, अनुज सौरभ, रोहित ठाकुर तथा तुरंती यादव आदि।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें