*खगड़िया में भूमिहीन महादलित परिवार के आवेदन पर डीएम ने दिया जांच का आदेश*
जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया बेलदौर प्रखंड अंतर्गत पचौत गाव में जिलाधिकारी के आदेश पर मंगलवार को महिला अमीन के द्वारा भूमिहीन दलित परिवारों के द्वारा बताए गए जमीन की पैमाईस किया गया,लेकिन पैमाईस के बाद बताए गए जमीन पर गांव के कुछ किसानों के द्वारा कब्जा है,इस संबंध में एक माह पूर्व दर्जनों भूमिहीन महादलीत परिवारों के द्वारा जमीन उपलब्ध कराने के लिए जिलाधिकारी को आवेदन दिया था, आवेदन के आलोक में जिलाधिकारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए, अपर समाहर्ता को अमीन बहाल कर उक्त जमीन को जमीन नापी करने का आदेश दिया गया था, इधर महिला अमीन द्वारा जिला प्रशासन के आदेश पर मापी की गई जमीन को बिहार सरकार का बताया गया लेकिन दूसरी तरफ कब्जा किए हुए किसानों के द्वारा बताया गया कि यह जमीन बीते कई वर्षों से हम लोगों के पास है और उक्त जमीन पर खेती-बाड़ी किया जा रहा है उल्लेखनीय है कि अब जिला प्रशासन के द्वारा किस तरह का जांच किया जाता है यह तो यह तो गर्भ में है लेकिन अगर जिला प्रशासन द्वारा निष्पक्षता के साथ जांच किया जाए तो महिला अमीन के द्वारा बताए गए सरकारी जमीन पर 71 महादलित परिवारों को आश्रय मिल सकता है मौके पर खगड़िया जिले समाजिक कार्यकर्ता पार्वती देवी समेत दर्जनों भूमिहीन परिवार के महिलाएं मौजूद थे।


