*लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के अवसर पर मतदान की समाप्ति से 48 घंटे पूर्व अभ्यर्थियों की प्रचार प्रसार जुलूस एवं अन्य ऐसी गतिविधियां जिससे कि मतदाताओं को प्रभावित किया जा सके बंद कर दी गई है *
जगदूत न्यूज जहानाबाद नेटवर्क
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी श्रीमतीअलंकृता पांडे के द्वारा निदेश दिया गया कि मतदान कर्मी प्रशिक्षण के दौरान बताए गए सारे नियम को एवं सूचनाओं का अनुपालन करेंगे ।साथ ही मतदान दल मतदान केंद्र पर मतदान पूर्व मतदाताओं के संपर्क में भी आने से बचेंगे।पेयजल , मतदान दल की सशुल्क आहार की सभी व्यवस्था मतदान केंद्र पर ही कर दी गई है ।
आज डिस्पैच सेंटर पर मतदान दल का मिलान किया गया एवम सामान्य सामग्री एवम मतदाता सूची भी उपलब्ध कराई गई।
इस दौरान 218 मखदुमपुर विधान सभा क्षेत्र के ब्रीफिंग के दौरान सहायक निर्वाचन पदाधिकारी सा अपार समर्थ जहानाबाद एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी मखदुमपुर अंचल पदाधिकारी मखदुमपुर भी उपस्थित थे।
217 घोसी विधानसभा क्षेत्र में ब्रीफिंग के दौरान सहायक निर्वाचन पदाधिकारी 217 घोसी विधानसभा क्षेत्र श्रीमती चांदनी कुमारी ,प्रखंड विकास पदाधिकारी ,हुलासगंज ,प्रखंड विकास पदाधिकारी, मोदनगंज ,प्रखंड विकास पदाधिकारी, घोशी एवं अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे।
216 जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र के सहायक निर्वाचन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी , उप विकासआयुक्त,कोषागार पदाधिकारी, एवं अन्य पदाधिकारी की उपस्थिति में जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा ब्रीफिंग का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक के द्वारा मतदान केदो पर पूरी सुरक्षा व्यवस्था की उपलब्धता के बारे में मतदान दल को ब्रीफ किया गया। दिनांक 31 मार्च 2024 को मतदान दलों को स्पेशल सामग्री एवं एवम उपलब्ध करा दी जाएगी एवं संलग्न सुरक्षा बल के साथ मतदान दल संबंधित मतदान केंद्रों पर पहुंचेंगे।


